रतनपुर
रतनपुर ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर....कोविड19 टीकाकरण जागरूकता दल संकुल खैरा द्वारा आज ग्राम रिगवार और पीपरपारा में घर-घर जाकर टीकाकारण कराने प्रेरित किया गया। इन ग्रामो के 28 घरों में 42 ऐसे आयु वर्ग के व्यक्ति मिले,जो वर्तमान में शासन द्वारा निर्धारित टीकाकरण आयु वर्ग के हैं।इनमें से 10 व्यक्ति आज ही नजदीक के टीकाकरण केंद्र पुडू में पहुंच कर टीकाकरण कराये।अधिकांश घरों में प्रथम खुराक लगवाये व्यक्ति भी मिले ,जो दूसरे खुराक की अन्तराल तिथि का इंतजार कर रहे हैं।आज के शिक्षक दल में संकुल शैक्षिक समन्वयक जयप्रकाश वैष्णव के साथ महेश सिंह पैंकरा,दिनेश कुमार उरांव,रामकुमार साहू,प्रतिमा सिंह राजपूत,सत्या बैसवाड़े,मनोज कुमार साहू,अमरसिंह पैकरा, रैनकुमारी मरावी,रत्ना निषाद,अर्जुनसिंह पोर्ते,अजय कुमार कोशले,हजारीलाल पैकरा,गुज़राल सिंह पैकरा शाहिद हुसैन,रामसिंह आर्मो,शामिल रहे।लोगो के प्रेरित करने के बाद दल के सदस्यो द्वारा मुख्यमंत्री वृक्षारोपण अभियान के तहत पूर्व माध्यमिक शाला रिगवार परिसर में 40 पौधे भी लगाए गये।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.