धान की फसल के बदले खेतों में पौधा रोपण करने वाले किसानों को मिलेगी आगामी तीन वर्षो तक प्रतिवर्ष 10 हजार रूपये प्रति एकड़ से दर से प्रोत्साहन राशि
देव यादव एन आई न्यूज़ बेमेतरा
बेमेतरा 25 जून 2021-वन मण्डलाधिकारी दुर्ग श्री धम्मशील गणवीर ने बताया कि जिन किसानों ने खरीफ वर्ष 2020 में धान की फसल ली हो तथा न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना अंतर्गत धान का विक्रय करने के लिए विधिवत पंजीयन कराया हो, तथा धान का विक्रय किया हो, यदि वे धान की फसल के बदले अपने खेतो में वर्ष 2021-22 तथा आगामी वर्षो में पौधारोपण करते है तो उन्हे 3 वर्षो तक 10 हजार रूपये प्रति एकड़ प्रति वर्ष की दर से प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। धान की फसल के स्थान पर पौधारोपण करने पर किसान शासन की अन्य योजनाओं से लाभ प्राप्त कर सकेगा। योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त करने हेतु कृषकों को निर्धारित समयावधि में संबंधित पोर्टल में पंजीयन कराना अनिवार्य होगा। इसी तरह ग्राम पंचायतों के पास उपलब्ध राशि से यदि वाणिज्यिक पौधारोपण किया जाएगा। तो एक वर्ष बाद सफल पौधारोपण की दशा में संबंधित ग्राम पंचायतों को शासन की ओर से 10 हजार रूपये प्रति एकड़ की दर से प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। संयुक्त वन प्रबंधन समितियों के पास उपलब्ध राशि से यदि वाणिज्यि के आधार पर राजस्व भूमि पर पौधारोपण किया जाता है , तो पंचायत की तरह ही संबंधित समिति को एक वर्ष बाद 10 हजार रूपये प्रति एकड़ की दर से प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। यह राशि मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना के तहत दी जाएगी। सफल पौधारोपण की प्रोत्साहन राशि का भुगतान विहित अधिकारी के द्वारा डीबीटी के माध्यम से की जाएगी।
देव यादव सी एन आई न्यूज़ बेमेतरा छत्तीसगढ़


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.