महासमुंद 07 जुन 2021- शासकीय माता कर्मा कन्या महाविद्यालय महासमुंद में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर डॉक्टर स्वेतलाना नागल यूथ रेड क्रॉस अधिकारी ने औषधीय महत्व वाले पौधे जैसे एलोवेरा, नीम, हर्रा, बहेड़ा, आंवला आदि एवं पर्यावरण में ऑक्सीजन देने वाले पौधे जैसे पीपल बरगद के वृक्षारोपण एवं संरक्षण पर जोर दिया ।साथ ही महाविद्यालय के यूथ रेड क्रॉस एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के वॉलिंटियर्स ने अपने अपने गांव में पौधारोपण एवं पुराने बड़े पेड़ों के आसपास सफाई कर नियमित पानी डालने और उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्राएं वेदमाला, दिनेश्वरी, कावेरी, हंसा, भावना सावित्री ,अंकिता , मीनाक्षी, ज्योति, राधिका, खिलौना, सोनिका, निलेशवरी और झरना ने पोस्टर के माध्यम से भी जागरूकता संदेश दिया जिसकी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ रमेश कुमार देवांगन , एवं वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. शीलभद्र कुमार डॉ. सरस्वती वर्मा एवं स्टाफ ने सराहना की और इसी प्रकार आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और महाविद्यालय प्रांगण में प्राचार्य द्वारा आम एवं एलोवेरा के पौधे भी रोपित किये गये।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.