रिपोर्ट महेंद्र शर्मा बंटी
राजनांदगांव 7 जून नवपदस्थ कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद कलेक्टोरेट स्थित कार्यालयों का भ्रमण किया। उन्होंने कार्यालयों में पहुंचकर विभाग प्रमुखों से कार्यों की जानकारी ली। भ्रमण के दौरान नजूल शाखा, ई-जिला प्रबंधक शाखा, लैण्ड रिकार्ड, लेखा शाखा, आबकारी विभाग, उद्यानिकी विभाग, कृषि विभाग,
जिला खनिज न्यास शाखा, शिक्षा विभाग, सर्व शिक्षा अभियान, मॉर्डन रिकार्ड रूम, सभाकक्ष, वीडियो कांफ्रेसिंग रूम का निरीक्षण किया। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्री वीरेन्द्र सिंह, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती लता उर्वशा, एसडीएम राजनांदगांव श्री मुकेश रावटे, डिप्टी कलेक्टर डॉ. दीप्ती वर्मा, ई-जिला प्रबंधक श्री सौरभ मिश्रा उपस्थित थे।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.