Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, June 2, 2021

रायपुर मेडिकल कॉलेज में लैब तकनीशियन, लैब सहायक और फॉर्मासिस्ट की चयन सूची जारी



डॉटा प्रबंधक पद के लिए कौशल परीक्षा हेतु पात्र उम्मीदवारों की भी सूची जारी

रायपुर. 2 जून 2021. पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर द्वारा राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र तथा मॉडल ब्लड बैंक में लैब तकनीशियन, लैब सहायक तथा फॉर्मासिस्ट के संविदा पदों पर चयनित और प्रतीक्षा सूची में शामिल उम्मीदवारों की सूची जारी की गई है। राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र तथा मॉडल ब्लड बैंक में डॉटा प्रबंधक के पद के लिए कौशल परीक्षा हेतु पात्र उम्मीदवारों की भी सूची मेडिकल कॉलेज द्वारा जारी की गई है। इन सूचियों को रायपुर मेडिकल कॉलेज के सूचना पटल और वेबसाइट www.ptjnmcraipur.in पर देखा जा सकता है।

मॉडल ब्लड बैंक में नाको (NACO) द्वारा स्वीकृत लैब तकनीशियन के संविदा पद पर श्री मो. हाशिम और लैब सहायक के पद पर प्रियंका मिश्रा का चयन किया गया है। राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र द्वारा स्वीकृत लैब तकनीशियन के पद पर श्री मो. हाशिम और फार्मासिस्ट के पद पर अपूर्व गुप्ता का चयन किया गया है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad