Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, June 21, 2021

चिखलाकसा में भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों व कार्यकर्त्ताओं ने योग दिवस मनाया

 विश्व योग दिवस के अवसर पर 

चिखलाकसा में भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों व कार्यकर्त्ताओं ने योग दिवस मनाया



:चिखलाकसा- दिनांक -21 जून 2021 को विश्व योग दिवस पर बालोद जिला भाजपा के मार्गदर्शन एवं भाजपा डौंडी मंडल के नेतृत्व में नगर पंचायत चिखलाकसा मे भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने योग दिवस मनाते हुए योगाभ्यास किया। 



योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के प्रभारी नगर पंचायत चिखलाकसा के पूर्व उपाध्यक्ष भरत भाई पटेल एवं भाजपा डौंडी मंडल के महामंत्री भीषण टंडन ने बताया कि योग प्रशिक्षक ईश्वर पटेल एवं श्रीमती सुनीता पटेल के मार्गदर्शन में सुबह 7:00 से 8:00 तक योगाभ्यास कराया गया जिसमें डौंडी मंडल क्षेत्र के अंतर्गत निवासरत प्रदेश  जिला एवं मंडल के पदाधिकारियों एवं प्रमुख कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित की गई। इस अवसर पर अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अनिल खोबरागड़े ने कहा कि योग विश्व को भारत की अमूल्य देन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से विश्व ने योग के महत्व को स्वीकार किया एवं संयुक्त राष्ट्र संघ ने 21 जून को विश्व योग दिवस के रूप मेें मान्यता प्रदान की ।


 योग   शरीर में इम्युनिटी पावर को बढ़ाते हुए दिव्य शक्ति का संचार करता है । सांसद प्रतिनिधि एवं भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के बालोद जिला अध्यक्ष विक्रम धुर्वे ने कहा कि योग से मन मस्तिष्क में ऊर्जा ,शक्ति एवं सुंदरता का संचय होता है। नियमित योग करने वाला व्यक्ति जटिल परिस्थितियों में भी सरल तरीके से जीने की कला सीख जाता है । बालोद जिले में अनुसूचित जनजाति मोर्चा      के पदाधिकारियों ने शक्ति केंद्र स्तर पर योग दिवस का आयोजन किया जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने शामिल होकर योग के महत्व को जाना । भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य शशीकांत निषाद ने कहा कि प्राणायाम एवं अनुलोम- विलोम जैसी योग क्रियाओं से शरीर को मजबूती मिलती है एवं यह सकारात्मक ऊर्जा को ‌बढाता है । इस अवसर पर उपस्थित भाजपा महिला मोर्चा जिला कार्यसमिति के सदस्य वरिष्ठ पार्षद विमला जैन ,भाजपा डौंडी मंडल की उपाध्यक्ष पार्षद श्रीमती कुंती देवांगन, मंडल उपाध्यक्ष हितेश साहू, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मितेद्र वैष्णव , अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष राकेश गोयल , नगर पंचायत चिखलाकसा के पूर्व उपाध्यक्ष विजय डड़सेना, पार्षद  शांति रावटे, पार्षद  लीला डड़सेना , पूर्व एल्डरमैन घना राम साहू विशेष रूप से उपस्थित हुए।


सी एन आई न्यूज़ के लिए दल्लीराजहरा से प्रदीप सहारे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad