पिथौरा 18 जुन 2021/ आज प्रदेश वा जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर ब्लॉक व शहर कांग्रेस कमेटी के द्वारा देश में बढ़ती महंगाई के जवाबदार केंद्र सरकार के खिलाफ नेेेेशनल हाईवे 53 में सांकेतिक चक्काजाम किया। इस दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया, इस चक्का जाम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी और शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता शामिल हुए। इस बढ़ती महंगाई के विषय में ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष करण दीवान छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रणजीत कोसरिया, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष मुकेश यादव, नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष कुलवंत सिंह खनूजा, ने अपना विचार व्यक्त किए इस विरोध प्रदर्शन में नगर पंचायत अध्यक्ष आत्माराम यादव, अजय, नंदू राजपूत, प्रेम सिन्हा, फिरोज खान, लक्ष्मी कांत सोनी, शैलेंद्र डड़सेना, काशीराम शर्मा, गोपाल पांडे उमर हसन, कौशल रोहिल्ला, विकास शर्मा, ज्योतिष अग्रवाल, कार्तिक ठाकुर, तिरू पटेल ,राजू सिन्हा आदि कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
पिथौरा CNI संवाददाता रमेश श्रीवास्तव की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.