कोरिया जिले के नवपदस्थ कलेक्टर श्यामलाल धावड़े ने आज यहां जिला कार्यालय में अपना पदभार ग्रहण किया। सभी अधिकारियों ने उत्साह पूर्वक उनका स्वागत किया।
श्री धावड़े कोरिया जिले के 16वें कलेक्टर होंगे। पदभार ग्रहण के पश्चात श्री धावड़े ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला कार्यालय के अधिकारियों से परिचय प्राप्त कर जिले में संचालित गतिविधियों के बारे में संक्षिप्त जानकारी ली।
उन्होंने पूर्व कलेक्टर एसएन राठौर को आगे के दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दी एवं सभी अधिकारियों को जिले की प्रगति में अपना सर्वश्रेष्ठ देने हेतु प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि अपनी क्षमता का शत-प्रतिशत जनहित में दें जिससे कोरिया जिला प्रगति के नए कीर्तिमान बनाये।
CNI न्यूज़ से साहिल अंसारी की रिपोर्ट
कोरिया, बैकुंठपुर छत्तीसगढ़




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.