ब्रेकिंग कोरबा – तेज रफतार ट्रेलर प्राचीन पाली मंदिर के प्रांगण में घुसी, बेहद नजदीक था मंदिर, चालक गिरफ्तार…..
कोरबा 30 जून 2021 – सड़क थोड़ी अच्छी हो तो आंख मूंद कर वाहन दौड़ाने वालो की कमी नही,ऐसे में सामने क्या इंसान क्या भगवान सब बराबर है।
ताजा घटनाक्रम आज सुबह 7 बजकर 45 मिनट की बताई जा रही है,जिसमे बिलासपुर की ओर से आ रही खाली ट्रेलर पाली के प्राचीन मंदिर के पास अनियंत्रित होकर मंदिर प्रांगण से लगे गार्डन में जा घुसी,मौके पर उपस्थित लोगों का कहना है कि ट्रेलर बहुत ही तेज रफ्तार थी
,अगर कोई व्यक्ति उस वक्त वँहा से गुजर रहा होता तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी,साथ ही भगवाना शिव के प्राचीन मंदिर के बहुत ही करीब यह घटना हुई है। घटना के तुंरत बाद राहगीरों ने ट्रेलर चालक को पकड़ लिया और 112 को सूचना दी,चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.