लूट किये 1500 रुपये बरामद
तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया
मोहम्मद अज़हर हनफ़ी की रिपोर्ट
भाटापारा :- संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी किशोर कुमार वर्मा निवासी सुभाष वार्ड भाटापारा का दिनांक 04 जून .2021 को थाना आकर मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराया कि, अपनी मोटर सायकल डीलक्स क्रमांक CG 22 AB 8909 से अपने साथी को डाबाडीह तिगड्डा छोडकर बाईपास रास्ते से सामान लेने शहर आ रहा था। तभी सिद्धबाबा शराब दुकान पास रोड में "बाबा डागोर, अश्वनी भुव एवं उनके एक साथी ने गाड़ी रोक रेस्ट हाउस तक छोडने बोले और तीनो जबरदस्ती गाडी में बैठ गये। करीबन 09:30 बजे माल धक्का रोड नयापारा शौचालय के पास पहुचने पर उन्होंने मोटर सायकल रोकने बोला और अश्वनी ध्रुव ने दो झापड मारकर पेंट के जेब में हाथ डालकर जेब से 1500 रूपये और मोटर सायकल की चाबी लूट लिया पैसा वापस मांगने पर बाबा डागोर अपने पास रखे चाकू को बारबार निकालकर दिखाने लगा तथा लूटने के बाद तीनो पैसा लेकर भाग गये। उक्त रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 192/2021 धारा 394 भादवि 25,27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। जिस पर थाना प्रभारी विजय चौधरी के कुशल नेतृत्व पर आरोपी 1. अश्वनी ध्रुव उर्फ मेडी उम्र 37 वर्ष निवासी धुरधर वार्ड,भाटापारा। 2.सतीश डागोर उर्फ बाबा उम्र 29 वर्ष निवासी शक्ति वार्ड भाटापारा। 3.दुर्गेश यादव उम्र 34 वर्ष साकिन धुरधर वार्ड भाटापारा को टीम द्वारा पकड कर आरोपियों से लुट की रकम 1500 रूपया जप्त कर आरोपी सतीश डागोर उर्फ बाबा से घटना में प्रयुक्त चाकू को जप्त किया गया तथा आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है ।
उक्त कार्यवाही मे उप निरीक्षक हितेश जंघेल , सउनि ओम साहू , प्रधान आरक्षक अंशुमान पाण्डेय , आरक्षक चंदन दिनकर का विशेष योगदान रहा।






















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.