*भाजपा जिला कोरबा द्वारा मीसा बंदियों का सम्मान कार्यक्रम*
- श्री बनवारीलाल अग्रवाल के निवास पहुँच सम्मान कर लिया आशीर्वाद
भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश के निर्देशानुसार विगत 25 जून को प्रदेश स्तर पर आपातकाल की बरसी पर भाजपा के द्वारा आपातकाल के समय जेल में बंद किए गए नेतृत्वकर्ताओं का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
इसी तारतम्य में शारीरिक अस्वस्थता के कारण जो वरिष्ठ कार्यकर्ता कार्यालय आने में अक्षम थे, उनके निवास पर जाकर उन्हें सम्मानित करने का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है ।
भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा के कार्यकर्ता आज विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष श्री बनवारी लाल अग्रवाल के निवास स्थान पर गए एवं शॉल व श्रीफल से उनका सम्मान करते हुए उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया ।श्री बनवारी लाल अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्रदान करते हुए आपातकाल के समय के अपने संस्मरण सुनाएं । उन्होंने कार्यकर्ताओं को आपातकाल के दौरान उनके स्वयं तथा अन्य नेताओं के साथ किए गए अत्याचार को सहते हुए भी लोकतंत्र की रक्षा के लिए लड़ने का उदाहरण देते हुए आज के समय में संगठन व राष्ट्र के हितार्थ कार्य करने का मार्गदर्शन प्रदान किया ।
इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह के साथ जिला मीडिया प्रभारी मनोज मिश्रा, आईटी विभाग के जिला संयोजक नवदीप नंदा, सोशल मीडिया सेल के जिला संयोजक अजय चंद्रा, जिला कार्यालय मंत्री अमीलाल चौहान, जिला मंत्री संदीप सहगल, दीपक खड़ायत, पवन सिन्हा व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.