गुण्डरदेही । कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर शनिवार को संसदीय व गुण्डरदेही विधायक गुण्डरदेही द्वारा शासकीय महाविद्यालय अर्जुन्दा परिसर में वृक्षारोपण किया गया । इस दौरान विधायक कार्यालय अर्जुन्दा में क्षेत्र के दिव्यांग जनों को समाज कल्याण विभाग की योजना से लाभांवित कर विधायक निषाद ने नेमबाई साहू भरदाकला बालगोविंद परसाडीह को ट्राईसाइकिल दानेश्वरी साहू भरदाकला कल्याणी बाई नाहंदा भोजदास अर्जुन्दा को बैटरी चलित ट्रायसाइकिल संतोष देवांगन मोंहदीपाट दुष्यंत सिन्हा डुड़िया को व्हील चेयर तथा बसंत राम चौरेल को श्वेत छड़ी प्रदान किया गया। विधायक के हाथो व्हील चेयर पाकर संतोष देवांगन ने उनका आभार माना । इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भोजराज साहू अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कोदूराम दिल्लीवार देवरी चंद्रहास देवांगन अध्यक्ष नगर पंचायत अर्जुन्दा सुषमा चंद्राकर उपाध्यक्ष नगर पंचायत अर्जुन्दा ममता चंद्राकर जनपद सदस्य प्रतिमा देवदास अनीता साहू लिलेश्वरी निषाद नुरेंद्र ठाकुर राजेश बाफना चुकेश्वर साहू नारायण साहू ऋषि बांडे आदि कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद थे ।
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.