सूरजपुर - 18 जून 2021, छ.ग. शासन के संवेदनषील मुख्यमंत्री श्री भूपेष बघेल की अनुकम्पा नियुक्ति में शिथिलता की घोषणा के परिपालन में सूरजपुर जिले के अन्तर्गत कोविड काल में शिक्षा विभाग के दिवंगत शासकीय कर्मियों के परिजनोें को अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान करने हेतु कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह ने पहल की। जिस पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री विनोद कुमार राय ने तत्काल कार्यवाही करते हुये आज ही कोविड काल में शिक्षा विभाग के दिवंगत कर्मियों के परिजनों को अनुकम्पा नियुक्ति के आदेश जारी कर दिये।
कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी की उपस्थिति में कलेक्टर सभा कक्ष में श्री मंगल सिंह आ. स्व. श्री पन्नेलाल सिंह, श्री परमानन्द सिंह आ.स्व.श्री पवन साय, श्री शैलेन्द्र सिंह आ.स्व. श्री भगवान सिंह, निहारिका देवांगन आ.स्व.श्री अषोक कुमार देवांगन, श्री रोहित कुमार श्रीवास्तव माता स्व. श्रीमती अनुपमा श्रीवास्तव, श्री ओम प्रकाश आ.स्व. श्री इन्द्रपाल सिंह, वेदप्रकाष मेहता आ.स्व.श्री श्यामबिहारी मेहता को लिपिक पद एवं श्री राहुल सिंह आ.स्व.श्री रामस्वरूप सिंह का भृत्य पद पर नियुक्ति का आदेश प्रदान किया है।
इस भावुक समय पर कलेक्टर श्री गौरव कुमार सिंह ने परिजनों को संबोधित करते हुये कहा कि दिवंगत शासकीय कर्मियों को हम ला तो नहीं सकते, फिर भी उनके जीवकोपार्जन एवं परिवार के संरक्षण हेतु यह नियुक्ति पत्र देकर अपने दायित्व को पूर्ण कर रहें हैं। जिला प्रशासन कोविड काल में दिवंगत शासकीय सेवकों के परिजनों के साथ सदैव खडा है। कलेक्टर उद्बोधन से परिजनों में आत्मविष्वास का संचार हुआ और उन्होने इस नियुक्ति के लिये कलेक्टर एवं जिला शिक्षा अधिकारी को भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुये साधुवाद ज्ञापित किया है।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.