बीएसएनएल टावर के केबल चोरी करने वाले गिरोह को चिरमिरी पुलिस ने किया गिरफ्तार आपको बता दें हल्दीबाड़ी निवासी हैं शंभू नाथ यादव के द्वारा चिरमिरी थाने में लिखित शिकायत कराया था कि किसी अज्ञात चोरों के द्वारा बीएसएनएल टावर के केबल 120 मीटर को चोरी कर लिए हैं चिरमिरी पुलिस ने चोरों की पतासाजी कर आज तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया विवेचना के अनुसार चिरमिरी पुलिस ने संदेह के दायरे में अजय कुमार विश्वकर्मा को हिरासत में लेकर जब पूछताछ किया था तब अजय कुमार विश्वकर्मा ने गुनाह कबूल करते हुए अपने दो अन्य साथियों का भी नाम बताया इसमें से अजय कुमार विश्वकर्मा और भोलू उर्फ राजेश विश्वकर्मा के कब्जे से चिरमिरी पुलिस ने 9 किलो तांबा केबल तार जिसकी अनुमानित कीमत ₹13000 आंकी जा रही है
इन सभी को हिरासत में लेकर न्यायिक रिमांड में भेजा गया इस पूरी कार्यवाही में चिरमिरी थाना प्रभारी अश्वनी सिंह स0उ0नि0 जे•डी कुशवाह, सउनि हीरालाल कुजुर आरक्षक अशोक मलिक देवानंद चौहान देव सिंह तथा अन्य स्टाफ का सराहनीय भूमिका रहा इसी प्रकार आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी इस पूरे मामले में पुलिस अधीक्षक कोरिया चंद्र मोहन सिंह के द्वारा अवैध शराब पर एवं अवैध कारोबार पर सभी थाने को निर्देशित किया है कि ऐसी किसी प्रकार की मामला आने पर तत्काल जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार की जाए जिसमें नगर पुलिस अधीक्षक पी पी सिंह के मार्गदर्शन में चिरमिरी थाना प्रभारी अश्विनी सिंह के द्वारा टीम बना करके इसी तरह की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी
सेंट्रल इंडिया के लिए जिला ब्यूरो उग्रसेन पाल


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.