जिला ब्यूरो प्रमुख मनोज गोस्वामी
महासमुंद 22 जुन 2021/ शासकीय माता कर्मा कन्या महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योगा दिवस 2021 के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं यूथ रेडक्रास यूनिट द्वारा वैश्विक महामारी कोविड-19 की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए यूजीसी के निर्देश अनुसार "बी वीथ योगा -बी एट होम" थीम पर ऑनलाइन मोड पर महाविद्यालय की छात्राओं ने योगा प्रस्तुति दी जिसमें फोटो कोलाज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय की छात्राएं सुश्री झरना साहू पल्लवी ,ज्योति साहू, मीनू साहू,मीनाक्षी साहू कुमारी, सावित्री, कांति दीवान, भावना पटेल , वंदना केसरवानी, कुसुम,प्रियंका,दिव्या कुमारी रेनू, कुमारी, पूर्णिमा, खुशबू ,भूमिका साहू एवं अन्य छात्राओं ने भाग लिया।इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमेश कुमार देवांगन ने छात्राओं को बताया कि वर्तमान समय में जब संपूर्ण विश्व कोरोनावायरस से ग्रसित है ऐसे में योग हमें इससे लड़ने की शक्ति प्रदान करता है हमें नित्य योगा करना चाहिए उससे हमारे शरीर में रोग-प्रतिरोधक क्षमता का विकास होता है और हमारा शरीर स्वस्थ रहता है। इस वर्चुअल योगाभ्यास में महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉक्टर शीलभद्र कुमार , राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ सरस्वती वर्मा , यूथ रेड क्रॉस कार्यक्रम अधिकारी डॉ स्वेतलाना नागल, वीरेंद्र कुमार साहू डॉक्टर शालिनी वर्मा, अजय कुमार श्रीवास ग्रंथपाल ,अतिथि व्याख्याता पवन कुमार साहू एवं हेमराज दौरा, फलेश दीवान, गजपति पटेल, लेखराज बंजारे, अहिल्या बंजारे,विनोद शामिल हुए।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.