गुण्डरदेही । भाजपा द्वारा सवाल तो पूछे जाएंगे जवाब तो भूपेश सरकार को देना होगा कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा गुण्डरदेही विधायक व संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद के घर जाकर भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा स्थानीय विधायक को शराब की बोतलें दिखा कर सवाल किया गया की विधानसभा चुनाव से पूर्व अपने घोषणापत्र पर शराबबंदी की मांग करने वाले कांग्रेस सरकार आखिर प्रदेश में कब शराबबंदी लागू करेगी । सवाल जवाब के इस कार्यक्रम में संसदीय सचिव व भाजपा नेताओं के बीच जमकर व्यंगात्मक चर्चाएं हुई व दोनों ही दल के नेता एक दूसरे पर आरोप व अपने सरकार व योजनाओं का बखान करते देखे गए जिला भाजपा महामंत्री प्रमोद जैन व जिला भाजपा उपाध्यक्ष नरेश यदु ने कहा कि कांग्रेस की भूपेश सरकार प्रदेश को विकास के बजाय विनाश की ओर ले जा रही हैं। घोषणा पत्र धरे के धरे रह गए हैं। और सरकार के नुमाइंदे जनता की परेशानियों से परे स्वयं के स्वार्थ सिद्ध कर रहे हैं। वहीं भारतीय जनता युवा मोर्चा महामंत्री विकास जैन व जिला भाजपा मंत्री ओसाभ यादव ने विधायक कुंवर सिंह पर सवाल दागते हुए कहा कि जिस शराबबंदी का वादा करके जो कांग्रेस की सरकार ने प्रदेश में सत्ता हासिल की। आज उसी शराब को परोस कर कांग्रेस सरकार घर के चिराग बुझा रही है। एक परिवार के पांच पांच लोग शराब से त्रस्त होकर आत्महत्या कर रहे हैं। सरकार शराब से ही प्रदेश की अर्थव्यवस्था सुधारने चली है। जो कहीं ना कहीं इस छत्तीसगढ़ के लिए शर्मनाक विषय है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के उग्र तेवर को देखकर पहले ही पुलिस बल विधायक निवास पर सुरक्षा के दृष्टिकोण से उपस्थित थे। इस अवसर पर पूर्व विधायक विरेन्द्र साहू जिला भाजपा महामंत्री किशोरी साहू मंडल के अध्यक्ष प्रणेश जैन सहित कार्यक्रम प्रभारी विकास जैन युवा नेता व पार्षद ओसाभ यादव राजू अग्रवाल संदीप साहू श्रीकांत वर्मा प्रमोद पटेल उषा यादव विश्वजीत तिवारी अनूप देशमुख व भाजपा के अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे ।
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.