अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
जांजगीर चाम्पा --- छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने अपनी सभी जिला इकाइयों को संघ से रजिस्टर्ड तमाम खिलाड़ियों के लिये कोविड-19 वैक्सीनेशन अनिवार्य करने कह दिया है, इतना ही नहीं टीका लगाने के बाद सर्टिफिकेट दिखाने के बाद ही 18 साल से अधिक उम्र के खिलाड़ियों को ग्राउंड में एंट्री की चेतावनी भी दी है । छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के प्रवक्ता राजेश दवे ने कहा कि जुलाई में यदि परिस्थितियां अनुकूल रही तो खिलाड़ियों का फिटनेस और रजिस्टर्ड खिलाड़ियों को ग्राउंड में अभ्यास सत्र की अनुमति नवा रायपुर स्थित स्टेडियम में होगी. ऐसी स्थिति में 10 जुलाई तक महिला-पुरुष खिलाड़ियों को अनिवार्य रूप से हर हाल में टीका लगाना होगा। समय में क्रिकेट की गतिविधियां सुचारू रूप से चलाने के लिये सभी खिलाड़ियों का वैक्सीनेशन करवाना उचित रहेगा। खिलाड़ियों के साथ-साथ जिले के सभी ऑफिसियल, सलेक्टर, कोच, ऑब्जर्वर, अम्पायर, स्कोरर, विडियो एनालीस्ट, क्यूरेटर, ग्राउण्ड स्टॉफ का भी वैक्सीनेशन करवाना अनिवार्य है। सभी को निर्देशित किया जाता है कि जिला संघ 10 जुलाई तक वैक्सीनेशन का कार्य पूर्ण करें ताकि जुलाई से शुरू होने वाले छ.ग. स्टेट क्रिकेट संघ की गतिविधियों में खिलाड़ी सुरक्षित रूप से से शामिल हो सके एवम् जिला संघ को निर्देशित किया जाता है कि खिलाड़ियों के वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट 15 जुलाई तक छ.ग. स्टेट क्रिकेट संघ के कार्यालय में जमा कराये। आशा है कि सभी जिला क्रिकेट संघ वैक्सीनेशन के कार्य को गम्भीरता से लेगें एवम् इसकी जानकारी कार्यालय में प्रेषित करेंगे। उपरोक्त जानकारी जिला क्रिकेट एसोसिएशन जांजगीर -- चाम्पा के सचिव पद्मेश शर्मा ने प्रदान की।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.