*सेवा ही संगठन कार्यक्रम*
*भाजपा साल्हेवारा मंडल में सम्पन्न हुवा ।।*
साल्हेवारा:-भारतीय जनता पार्टी केंद्र में मोदी जी के नेतृत्व में सफलतम 7 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर दिनाक 31.05.2021 को राष्ट्रीय स्तर पर *सेवा ही संगठन कार्यक्रम* का आयोजन किया गया । जिसमे मंडल अध्यक्ष निजाम सिंग मंडावी ,बूथ अध्यक्ष मन्नू सागरे , आमगांव के सक्तिकेंद्र के अध्यक्ष विष्णु ठाकरे उपाध्यक्ष साहेब लाल पटेल सरपंच ,सोशल मीडिया प्रभारी छमित जंघेल ,मीडिया प्रभारी खेमलाल पांचे एवं सभी कार्यकर्ता सामिल हुए है औऱ लोगो को मास्क व सेनेटाइजर वितरण कर शुभारंभ किया । श्री निजाम सिंह मंडावी जी ने सभी लोगो का कुशलक्षेम जाना व कोरोना जैसी महामारी से खुद को सुरक्षित रखने के साथ साथ परिवार व अपने गाँव के लोगो की मदद करते रहने की बात कही सभी को वैक्सिन की दोनों डोज लगवाने प्रेरित किया ।
औऱ सभी कार्यकर्ताओं के साथ साथ लोगो को भी ज्यादा से ज्यादा 18 वर्ष से ऊपर के लोगो को वैक्सिन लगवाने के लिए प्रेरित व जागरूक करने की बात कही है सभी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुवे सावधानी से रहने मास्क लगाने, दो गज की दूरी, लगातार हाँथ धोते रहने,सेनेटाइजर का उपयोग करने को कहा । कार्यक्रम का संचालन भाजपा मंडल अध्यक्ष निजाम सिंह मंडावी ने किया सभी अतिथियों का स्वागत अभिवादन साल्हेवारा मंडल की ओर से किया गया । कार्यक्रम में मुख्य तौर से साथ मे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
यह जानकारी भाजपा के सोसियल मीडिया प्रभारी जामगांव से छमित जंघेल ने दी।।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.