Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, June 13, 2021

रायगढ़ की पूर्व महापौर किन्नर मधु बाई बनी छत्तीसगढ़ की प्रदेश अध्यक्ष

 रायगढ़ की पूर्व महापौर किन्नर मधु बाई बनी छत्तीसगढ़ की प्रदेश अध्यक्ष 


( किन्नर संत संतोषी माँ बनी मध्यप्रदेश की प्रदेश संगठन महामंत्री )  


                               राष्ट्र निर्माण सेना की ऑनलाईन बैठक आज दोपहर दोपहर 2 बजे से आयोजित की गई थी। जिसमे महाकौशल प्रान्त, मालवा प्रान्त, मध्यभारत प्रान्त और छत्तीसगढ़ प्रान्त के पदाधिकारी उपस्तिथ थे। आज की बैठक की अध्यक्षता राष्ट्र निर्माण सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मध्यभारत जोन के प्रभारी श्री सूरज ब्रम्हे ने की तथा आज की बैठक के मुख्य अतिथि श्री लक्ष्मण तिवारी थे। बैठक में विशेष अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश के अध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम सोनकर, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती कविता साहू, छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी श्री डोमर साहू उपस्तिथ थे। बैठक में राष्ट्र निर्माण सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सूरज ब्रम्हे ने पदाधिकारियों की नियुक्ति की घोषणा की जिसमे राष्ट्र निर्माण सेना किन्नर आर्थिक एवं सामाजिक उत्थान प्रकोष्ठ में सुश्री मधु बाई " पूर्व महापौर रायगढ़ " को छत्तीसगढ़ प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है। इसी के साथ ही श्री अमित पटेल " जबलपुर " को प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा, श्री नरेश रघुवंशी " ग्वालियर " को विधी प्रकोष्ठ का मध्यप्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष, श्री जयनारायण गुनानी " जबलपुर " को संस्कृति संवर्धन प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष, श्री रौनक सराफ " खरगौन " को विद्यार्थी प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष, श्रीमती नीना मोइत्रा " रायपुर -छत्तीसगढ़ " को महिला प्रकोष्ठ में प्रदेश अध्यक्ष, श्री खिलावन सेन " धमतरी-छत्तीसगढ़ " को पिछड़ा वर्ग मोर्चा में छत्तीसगढ़ का प्रदेश अध्यक्ष, श्री ठाकुर राम साहू " मगरलोड-छत्तीसगढ़" को कार्यक्रम एवं बैठक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है। साथ ही मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में सैकड़ों नियुक्तियाँ की गई है। जिसमे किन्नर आर्थिक सामाजिक उत्थान प्रकोष्ठ में " जबलपुर "  से किन्नर संत संतोषी माँ को मध्यप्रदेश में प्रदेश संगठन महामंत्री के पद पर नियुक्त किया है। बैठक में विशेष रूप से इंदौर से श्री प्रेमचंद्र मिश्रा, भोपाल से श्री राधेश्याम मीणा , जबलपुर से राजकुमार सोनी,रतलाम से डॉ. श्री शंकर सिंह राठौर, जबलपुर से श्रीमती कविता साहू, भोपाल से श्रीमती रेखा तिवारी, बैतूल से श्रीमती गौरी धाकड़, दमोह सागर से श्रीमती प्रीति दुबे, श्रीमती ममता चौरसिया, राजगढ़ से श्रीमती जया जयसवाल, छतीसगढ़ से राजू सिलोलिया, सतेंद्र साहू, भूपेंद्र कुमार साहू, श्रीमती राजकुमारी खालखे, जबलपुर से अधिवक्ता अनिल पटेल, अभिषेष श्रीवास्तव, अभिषेक नायडू, रतलाम से ओम मेहर, जबलपुर से ओम प्रकाश गुप्ता, शहडोल से विजय रजक, खरगौन से ओमप्रकाश बिर्ला, भोपाल से शिवानी कुशवाह, जबलपुर से सुनील परिहार,रतलाम से राजेश तिवारी, ईश्वर लाल पांचाल, राजेश पांचाल आदि पदाधिकारी बैठक में शामिल हुवे। बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सूरज ब्रम्हे ने सभी पदाधिकारियों को संगठन को मजबूत बनाकर आगामी चुनाव के लिए तैयार रहने को कहा है।  बैठक में एक पदाधिकारी एक हजार सदस्य का टारगेट सभी पदाधिकारियों को दिया गया है। आगमी बैठक में पदाधिकारियों की तीसरी सूची जारी कर घोषणा की जायेगी।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad