सपनों के सौदागर थे अजीत जोगी - आशीष जैन
देव यादव CNI न्यूज़ बेमेतरा
बेमेतरा/जनता कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष विधायक दल के नेता धर्मजीत सिंह के निर्देश पर जनता कांग्रेस की पांचवी स्थापना दिवस जिला स्तरीय नवागढ़ जनता कांग्रेस शंकर नगर स्थित कार्यालय पर मनाया गया
सर्वप्रथम जिला अध्यक्ष आशीष जैन ने पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री स्वर्गीय अजीत जोगी के चित्र पर माल्यार्पण कर व अरपा पैरी के धार गीत पर छत्तीसगढ़ महतारी का वंदन करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की तत्पश्चात जैन ने प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी के प्रदेश के नाम संदेश का उपस्थित कार्यकर्ताओं के समक्ष वाचन किया । जैन ने प्रमुख रूप से बताया कि अमित जोगी ने संदेश में कहा है कि दो हजार अट्ठारह में जोगी जी के शपथ पूर्वक घोषणा पत्र की कॉपी पेस्ट करके कांग्रेस सत्ता में आई है जितने वादे भूपेश सरकार ने छत्तीसगढ़ की जनता से किया था चाहे वह शराबबंदी का वादा हो, या बेरोजगारों को को ढाई हजार रुपए बेरोजगारी भत्ता हो, अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने का हो ऐसे बहुत से वादे अधूरे के अधूरे रह गए जिन्हें आगामी महीनों में अगर सरकार अपने किए हुए वादों को पूरा नहीं करती है तो जनता कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ सरकार का विरोध करने प्रदेश की जनता के साथ सड़क पर उतरेगी
जैन ने बताया कि जनता कांग्रेस से लगातार युवाओं का जुड़ाव हो रहा है आज भी स्थापना दिवस के कार्यक्रम में 15 युवाओं ने जनता कांग्रेस का दामन थामा,जिसे सम्मान के साथ सदस्यता फार्म भरकर सदस्यता दिलाई गई जैन ने कहा कि आने वाले 2023 में जिले में विधायक बनाने के लिए जनता कांग्रेस पूरी ताकत के साथ लड़ाई लड़ेगी
जैन ने विधान सभा दावेदारी पर सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि काम करने वालो का पार्टी में सबका स्वागत है लेकिन विधानसभा चुनाव लड़ने की मानसिकता रखकर आने वालों की कोई जगह नहीं पार्टी काम करने वालों की पहचान करती है जो जनता की पसंद होगी पार्टी का निर्णय वही होगा
। पार्टी के वरिष्ठ नेता उबार न दास बर्मन ने संबोधित करते हुए कहा कि 15 साल भाजपा ने छत्तीसगढ़ की भोली भाली जनता को ठगा और ढाई साल से कांग्रेस की सरकार जनता को गुमराह कर रहे किसानो को ठगने का काम कर रही जिसे आने वाले समय में 2023 में जनता सबक सिखाने तैयार बैठी है कार्यक्रम को धमधा साजा ब्लॉक अध्यक्ष धनेश्वर वर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि दोनों राष्ट्रीय दल बीजेपी और कांग्रेस लगातार जनता से वादाखिलाफी की है जिसे देखते हुए स्वर्गीय अजीत जोगी जी ने छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़ी यों के लिए छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस का निर्माण किया है जोगी जी के बताए रास्ते पर चल कर ही स्वर्णिम छत्तीसगढ़ का निर्माण किया जा सकता है कार्यक्रम को संबोधित करने वालों में प्रमुख रूप से जाकिर खान,नवागढ़ ब्लाक अध्यक्ष भुरू राम साहू, जगजीवन महिलांग, सुरेंद्र नेगी,मनोज नवरंगे, देसी प्रसाद कोसले अमन कोसले बद्री प्रसाद शीतल साहू ने संबोधित किया
युक्त कार्यक्रम में , बुधराज टंडन शेखर वर्मा राघवेंद्र वर्मा जैनेंद्र साहू देवेंद्र बांधे अमित कुमार धूत लहरें शेखर वर्मा बालक दास सोनवानी उपस्थित रहे
देव यादव
सी एन आई न्यूज़ बेमेतरा छत्तीसगढ़ 9098647395



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.