देव यादव CNI न्यूज़ बेमेतरा
बेमेतरा 18 जून 2021-स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय योजना के अन्तर्गत संचालित शासकीय शिवलाल राठी उत्कृष्ट (अंग्रेजी माध्यम) विद्यालय बेमेतरा में आज शुक्रवार को शासन से प्राप्त निर्देशो का पालन करते हुए निर्धारित सीट के विरूद्व कक्षा पहली के लिए लॉटरी के माध्यम से बच्चों का चयन किया गया। लाॅटरी की इस प्रक्रिया को पारदर्शिता के साथ पालकों, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की उपस्थिति में सम्पन्न कराया गया, जिसका वीडियोंग्राफी भी कराया गया। जनप्रतिनिधियों एवं पालकों की उपस्थिति को ध्यान में रखते हुए कोविड -19 के नियमों का पालन किया गया। कक्षा पहली में प्रवेश के लिए लाॅटरी प्रक्रिया के दौरान श्रीमती शकुंतला मंगत साहू, नगर पालिका अध्यक्ष बेमेतरा, विधायक प्रतिनिधि श्री आशीष वर्मा, श्रीमती रेहाना वाहिद रवानी, वार्ड पार्षद श्रीमती कलावती भगत, सहायक संचालक कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी बेमेतरा श्री कमोद ठाकुर, जिला परियोजना समन्वयक रा.गा.शि.मिशन जिला बेमेतरा श्री गजानंद सिंह ठाकुर, सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी बेमेतरा संस्था के प्राचार्य श्रीमती सुदेशा चटर्जी, विद्यालय के शिक्षकगण तथा अन्य गणमान्य नागरिक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। श्रीमती शकुंतला मंगत साहू ने विद्यालय के चयनित छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हे आशीर्वाद दिये। विद्यालय के प्राचार्य श्रीमती सुदेशा चटर्जी लाॅटरी के माध्यम से चयनित बच्चों एवं उपस्थित उनके पालकों को शुभकामनाए देते हुए बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिये, उन्होने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं पालकों को लाॅटरी प्रक्रिया को शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया तथा भविष्य में विद्यालय के शैक्षणिक एवं अन्य गतिविधियों में सहयोग के लिए अपील किया।
देव यादव
सेंट्रल न्यूज़ इंडिया ब्यूरो चीफ बेमेतरा छत्तीसगढ़ 9098647395




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.