कोटा प्रेस क्लब के पदाधिकारी व सदस्यों के द्वारा पत्रकार हित से जुड़े मुद्दे को लेकर के कोटा एसडीएम तुला राम भारद्वाज को मंगलवार को ज्ञापन सौंपी गई।
कोटा प्रेस क्लब अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण सोमवंशी उर्फ डब्बू ठाकुर का कहना है कि पत्रकारिता क्षेत्र में शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में भी पत्रकार सामाजिक मुद्दा व ग्रामीणों की अन्य समस्याओं को लेकर के संबंधित अधिकारियों के समक्ष खबर प्रकाशित कर पीड़ित व्यक्ति को न्याय दिलाने की भरपूर कोशिश की जाएगी
कोटा प्रेस क्लब अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण सोमवंशी का एक और बात कहना है कि पत्रकारों की हित के लिए हमेशा तैयार रहेंगे और उनकी स्वास्थ्य संबंधी आवास व अन्य समस्याओं को लेकर के राज्य सरकार के नाम सौपा ज्ञापन और पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग करते हुए जल्द से जल्द छत्तीसगढ़ की सरकार पत्रकार सुरक्षा कानून छत्तीसगढ़ में लागू करने की मांग करते हुए अपनी बात रखी इसी को समर्थन करते हुए कोटा प्रेस क्लब के पदाधिकारी व सदस्यों के द्वारा पूर्ण रूप से समर्थन करते हुए अपनी मांग रखी। और कोटा नगर में पत्रकारों के लिए प्रेस क्लब भवन की मांग रखते हुए मंगलवार को कोटा एसडीएम तुला राम भारद्वाज को ज्ञापन सौपी गई इस दौरान कोटा प्रेस क्लब अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण सोमवंशी प्रेम सोमवंशी आनंद अग्रवाल रमेश भाट्ट सूरज गुप्ता अंकित सोनी रोहित साहू विकास तिवारी नंदू जितेंद्र भास्कर सहित पत्रकार साथी उपस्थित रहे।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.