भारत सरकार द्वारा मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ राज्य के राष्ट्रीय सेवा योजना के कोरोना काल में कार्यों की समीक्षा को लेकर वर्चुअल बैठक संपन्न हुई, महासमुंद रासेयो की सराहना
महासमुंद 1 जून, 2021 - सचिव खेल व युवा कल्याण मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली की अध्यक्षता मे वैश्विक महामारी कोविड 19 काल में मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ दोनों राज्यों में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा किये गये कार्यों की समीक्षा बैठक ऑनलाईन आयोजित की गई । बैठक में माननीय संयुक्त सचिव (युवा कार्यक्रम ) भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, निदेशक महोदय और सहायक कार्यक्रम सलाहकार रा.से.यो. निदेशालय नई दिल्ली ने भी उपस्थित रहे।
माननीय सचिव महोदया ने मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ राज्य में राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा लॉकडाउन के दौरान किये जा रहे ऑनलाईन जागरूकता कार्यक्रम एवं स्वयंसेवकों द्वारा प्रत्यक्ष रूप से चलाए जा रहे मैदानी कार्यक्रमों की प्रशंसा की एवं आमजन को कोरोना वायरस से बचाने के लिए निरन्तर कार्य करने के लिए आग्रह किया ।
सर्वप्रथम ए. एस. कबीर क्षेत्रीय निदेशक (रा.से.यो.) भारत सरकार रा.से.यो. क्षेत्रीय निदेशालय, (म.प्र. - छ.ग.) भोपाल ने दोनो राज्यों में रा.से.यो. द्वारा कोरोना महामारी में होने वाली विभिन्न कार्यक्रम / गतिविधियों से सचिव महोदया को सूचित किया ।
इसी क्रम में छत्तीसगढ़ राज्य में कोराना महामारी के दौरान रा.से.यो. स्वयंसेवकों द्वारा किये गये जागरूकता कार्यक्रमों का पी. पी. टी. प्रजेन्टेशन डॉ. नीता वाजपेयी कार्यक्रम समन्वयक पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर ने बैठक में साझा कर सभी को अवगत कराया । डॉ. आर. के. विजय जी राज्य एनएसएस अधिकारी मध्य प्रदेश ने भी राज्य में रा.से.यो. द्वारा चलाए जा रहे अभियान गतिविधियों से अवगत कराया । साथ ही छत्तीसगढ़ राज्य के राज्य एनएसएस अधिकारी डॉ. समरेंद्र सिंग जी ने भी रा.से.यो. स्वयंसेवकों द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता कार्यक्रमों से अवगत कराया । डॉ. मालती तिवारी जिला संगठक ने जिले ने विगत वर्षों से कोविड महामारी में किये गये कार्यों को साझा किया बताया जिले में 5100 स्वयंसेवक पंजीकृत हैं जिसमें से 500 स्वयंसेवकों द्वारा कोविड-19 पर 8000 मास्क सिलाई कर वितरण ,आरोग्य सेतु एप डाउनलोड 7750 स्वयंसेवक द्वारा अपने घर से जागरूक करते हुए अड़ोस पड़ोस एवं चौक चौराहे पर लगभग 40900 ग्रामीणों को संदेश प्रतिवर्ष 70 स्वयंसेवकों द्वारा रक्तदान महासमुंद जिले नवाचार के अंतर्गत जिला प्रशासन के साथ विश्व धरोहर सिरपुर मार्ग एवं राम वन गमन पथ में लगभग 500 पेड़ों का सौंदर्यीकरण एनएसएस एवं यूनिसेफ के द्वारा ब्लू ब्रिगेड के अंतर्गत 30 गांव में 6 बिंदुओं पर पढही तुहर द्वार ,गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण, नारा लेखन, नुक्कड़ नाटक, जन जागरूकता रैली डोर टू डोर संपर्क कुपोषण एवं ग्रामीण बच्चों पर किए गए कार्यों का उल्लेख किया गया । साथ ही मीडिया द्वारा कार्यों को निरंतर प्रसारित करने, कार्यक्रम अधिकारी अजय कुमार राजा एवं अन्य कार्यक्रम अधिकारीयों व ऊर्जावान स्वयं सेवकों द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी दी गई । महासमुंद जिले में चलाये गए जागरूकता अभियान की अधिकारियों ने विशेष सराहना की।
समीक्षा बैठक में दोनों राज्यों के रा.से.यो. कार्यक्रम समन्वयक / जिला संगठक / कार्यक्रम अधिकारी एवं रासेयो स्वयंसेव क्षयको ने भी किये अपने द्वारा किये गए कार्यों को माननीया सचिव महोदया से साझा किये । सचिव महोदया ने किये गये कार्यक्रमों की प्रशंसा की ।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.