देव यादव CNI न्यूज़ बेमेतरा
बेमेतरा 07 जून 2021 जिले के नव पदस्थ कलेक्टर श्री भोसकर विलास संदीपान ने आज सोमवार 07 जून को अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इससे पहले जिले के कलेक्टर श्री शिव अनंत तायल ने नव नियुक्त कलेक्टर श्री भोसकर विलास संदीपान को कार्यभार सौंपा। कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होने सभी विभागों के अधिकारियों की औपचारिक बैठक ली।
इस दौरान उन्होने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि आम जनता को अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर भटकना न पडे। अधिकारी संवेदनशील होकर आम लोगों की समस्याओं के निदान के लिए तत्पर रहें। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री भोसकर विलास संदीपान वर्ष 2011 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी है।
इससे पूर्व वे प्रबंध संचालक, छ.ग. राज्य सड़क विकास निगम, रायपुर तथा अतिरिक्त प्रभार तथा संयुक्त सचिव, कृषि विभाग के प्रभार मे थे। कार्यभार ग्रहण के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती रीता यादव, अपर कलेक्टर श्री संजय कुमार दीवान, अतिक्ति पुलिस अधीक्षक श्री विमल कुमार बैस सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
सी सी एन आई न्यूज़ बेमेतरा छत्तीसगढ़ देव यादव 9098647395


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.