Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, July 8, 2021

महासमुंद राजस्व विभाग के सहायक ग्रेड-03 के 13 कर्मचारी हुए सहायक ग्रेड-02 में पदोन्नत,पॉच चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हुए सहायक ग्रेड-03 में पदोन्नत




महासमुन्द 08 जुलाई 2021/ छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर, अटल नगर द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशानुसार तथा छत्तीसगढ़ लोक सेवा (पदोन्नति) नियम, 2003 के प्रावधान अनुसार जिला प्रशासन महासमुंद के अंतर्गत राजस्व विभाग के सहायक ग्रेड-03 कर्मचारियों को पदोन्नति प्रदान करते हुए विभागीय पदोन्नति समिति द्वारा 07 जुलाई को की गई अनुशंसा अनुसार सहायक वर्ग-03 कर्मचारियों को कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से अस्थाई एवं स्थानापन्न रूप से आगामी आदेश पर्यन्त सहायक ग्रेड-02 के पद पर वेतनमान रू. 5200-20200 ग्रेड वेतन-2400 पे-मैट्रिक्स लेवल-6 पर पदोन्नत किया गया है।
इनमें श्री चुन्नीलाल साहू तहसील कार्यालय बागबाहरा (संलग्न- जिला कार्यालय महासमुंद), विजय कुमार मिश्रा जिला कार्यालय (निर्वाचन शाखा) महासमुंद, राकेश कुमार बारले जिला कार्यालय महासमुंद, श्रीमती योगेश्वरी गोस्वामी जिला कार्यालय महासमुंद,  कदीर अहमद जिला कार्यालय महासमुंद, रोशन लाल सोनी तहसील कार्यालय सरायपाली (संलग्न तहसील कार्यालय बागबाहरा), रविन्द्र कुमार टण्डन जिला कार्यालय महासमुंद (संलग्न-तहसील कार्या. महासमुंद), श्री प्रेमलाल साहू जिला कार्यालय महासमुंद, श्री अनंत कुमार प्रधान जिला कार्यालय महासमुंद, कु. मंजूलता साहू तहसील कार्यालय सरायपाली, श्री गजपति जगत जिला कार्यालय महासमुंद (संलग्न-तहसील कार्या. बसना) को तहसील कार्यालय बसना, श्री ईश्वर सिंह ध्रुव तहसील कार्यालय बसना (संलग्न-तहसील कार्यालय सरायपाली) एवं श्रीमती सरोजनी मिश्रा जिला कार्यालय महासमुंद से जिला कार्यालय (निर्वाचन शाखा) महासमुंद में पदस्थ किया गया है। पदोन्नत कर्मचारी को इस आदेश के जारी होने के दिनांक से 10 दिवस के भीतर पदोन्नत स्थान पर कार्यभार ग्रहण करना अनिवार्य होगा।


पॉच चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हुए सहायक ग्रेड-03 में पदोन्नत

जिला प्रशासन महासमुंद के अंतर्गत राजस्व विभाग के भृत्य (चतुर्थ श्रेणी) कर्मचारियों को पदोन्नति प्रदान करते हुए विभागीय पदोन्नति समिति द्वारा 07 जुलाई 2021 की गई अनुशंसा अनुसार भृत्य (चतुर्थ श्रेणी) कर्मचारियों को कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से अस्थाई एवं स्थानापन्न रूप से आगामी आदेश पर्यन्त सहायक ग्रेड-03 के पद पर वेतनमान रू. 5200-20200 ग्रेड वेतन-1900 पे-मैट्रिक्स लेवल-4 पर अधोलिखित शर्तों के अधीन पदोन्नत किया गया है। इनमें श्री बंशीराम बांधे तहसील कार्यालय महासमुंद, श्रीमती भारती देवांगन जिला कार्यालय महासमुंद (संलग्न- तहसील कार्यालय पिथौरा), अजय कुमार चन्द्राकर तहसील कार्यालय बागबाहरा, गजेन्द्र कुमार चन्द्राकर तहसील कार्यालय महासमुंद, पुरूषोत्तम साहू जिला कार्यालय महासमुंद कार्यालय, शाखा में पदस्थ किया गया है। पदोन्नत कर्मचारी को इस आदेश के जारी होने के दिनांक से 10 दिवस के भीतर पदोन्नत स्थान पर कार्यभार ग्रहण करना अनिवार्य होगा।


No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad