Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, July 16, 2021

महासमुंद जिले में अब 10 बजे तक खुलें रहेगी दुकानें एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठान, रात्रि 10 बजे से प्रात: 06 बजे तक रात्रि लाकडाउन जारी रहेगा



 महासमुंद 16 जुलाई 2021/ कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डोमन सिंह ने कोविड-19 संक्रमण की स्थिति में सुधार होने से पूर्व के आदेश में आंशिक संशोधन किया गया है। जारी आदेश में कहा गया है कि प्रतिदिन रात्रि 10ः00 बजे से प्रातः 06ः00 बजे तक रात्रिकालीन लॉकडाउन लागू रहेगा। इस दौरान राज्य शासन द्वारा अनुमति प्राप्त गतिविधियों एवं आपातकालीन आवागमन को छोड़कर अन्य समस्त सार्वजनिक गतिविधियों पर प्रतिबंध रहेगा।

इसके अलावा प्रतिबंधित गतिविधियों को छोड़कर अन्य सभी प्रकार की स्थायी एवं अस्थायी दुकानें, शॉपिंग मॉल, व्यवसायिक प्रतिष्ठान, सुपर मार्केट, सुपर बाजार, फल एवं सब्जी मंडी, बाजार, अनाज मंडी शो-रूम क्लब मदिरा दुकानें, ठेला, चौपाटी सैलून, ब्यूटी पार्लर, स्पॉ, पार्क, जिम व ग्रंथालय इत्यादि रविवार सहित सभी दिवस में अपने निर्धारित समय तक खोले जा सकेंगे, किन्तु सभी ग्रंथालय का संचालन उनकी बैठक क्षमता के 50 प्रतिशत की सीमा के साथ तथा कोविड-19 टीके के दोनों डोज ले चुके सदस्यों को प्राथमिकता देते हुए पहले आओ, 
पहले पाओ के नियम अनुसार किया जा सकेगा। सभी वाटर पार्क, थीम पार्क, सिनेमा हॉल, थियेटर, स्विमिंग पूल तथा सामूहिक स्थल आम जनता हेतु अपने निर्धारित समय तक खोले जा सकेंगे। किन्तु सिनेमा हॉल, थियेटर का संचालन उनकी कुल क्षमता के 50 प्रतिशत व्यक्तियों के लिए ही किया जा सकेगा। संबंधित व्यवसायिक प्रतिष्ठान तथा नगरीय निकाय, विभाग इसके लिए उत्तरदायी होंगे। भारत सरकार एवं राज्य शासन द्वारा समय-समय पर जारी गाईडलाईन का कड़ाई से पालन अनिवार्य होगा।

होटल, रेस्टोरेंट्स, रेस्टोरेंट बार एवं क्लब अपने निर्धारित समय तक खुल सकेंगे आउटसाइड डायनिंग की भी अनुमति होगी किन्तु डायनिंग हॉल, रूम में उनकी बैठक क्षमता के 50 प्रतिशत से अधिक व्यक्तियों को अनुमति नहीं होगी। होटल, रेस्टोरेंट्स ऑनलाईन टेलीफोनिक ऑर्डर पर होम डिलीवरी तथा टेक अवे को प्राथमिकता देंगे। होटलों में इन हाउस अतिथियों के लिए होटल किचन, स्वयं के रेस्टोरेंट्स के उपयोग की अनुमति रहेगी।
 शासकीय उचित मूल्य दुकानों को मास्क फिजिकल डिस्टेंसिंग नियमित सेनिटाईजेशन एवं भीड़-भाड़ नहीं होने देने की शर्त का कड़ाई से पालन कराने के अधीन टोकन व्यवस्था के साथ अपने निर्धारित समय तक खुलने की अनुमति होगी। प्रतिदिन रात्रि 10ः00 बजे से प्रातः 06ः00 बजे तक रात्रिकालीन लॉकडाउन के दौरान वैवाहिक कार्यक्रम होटल, रेस्टोरेंट में इन-हाऊस डायनिंग एवं होम डिलीवरी, रेस्टोरेंट-बार क्लब, राज्य शासन के निर्देशानुसार संचालित सेवाएं तथा थोक माल, वेयरहाउस, कार्गो, फल सब्जी की लोडिंग, अनलोडिंग की अनुमति निर्धारित समयावधि में रहेगी। 



No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad