सुरेंद्र मिश्रा के साथ ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान रतनपुर पुलिस द्वारा लगातार दूसरी बार मादक पदार्थ गांजा तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की गई दूसरी बार फिर अवैध नशे के खिलाफ चला रहे अभियान पर सफलता पाते हुए 10 किलो गांजे के साथ वाहन को जप्त किया है।
रतनपुर पुलिस ने एक बार फिर गांजे से भरी चार पहिया वाहन जप्त करने में सफल हुआ है। थाना प्रभारी हरविंदर सिंह के द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अपने गुप्तचरों को एलर्ट कर रखा है। थाना प्रभारी हरविंदर सिंह द्वारा को थाना रतनपुर के सक्रिय मुखबिरों द्वारा सूचना मिली कि पोंड़ी मोड़ के पास एक बिना नम्बरी की स्वीफ्ट डिजायर वाहन कार खड़ी है, जिसमें किसी अवैध वस्तु होने की संभावना है सूचना को रतनपुर पुलिस द्वारा गंभीरता से लेते हुए मौके पर जाकर तसदीक की गई।
पोड़ी मोड़ के पास लावारिश अवस्था में खड़ी बिना नम्बरी की स्वीफ्ट डिजायर से 10 किलो मादक पदार्थ गांजा जिसकी कीमत 01 लाख रू. एवं तस्करी में प्रयुक्त वाहन बिना नम्बर की स्वीफ्ट डिजायर कीमत करीबन 08 लाख रू. कुल कीमत 09 लाख रू. का जप्त कर धारा- 20 बी नारकोटिक्स एक्ट अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में ली गई है, विवेचना दौरान पुलिस को कुछ दिन पूर्व पकड़े गये 125 किलो गांजा के तस्करों से आज जप्त वाहन के संबंधित होने की सनसनी खेज जानकारी मिली है, आज जप्त हुए वाहन में फरार तस्करों के तार जयराम नगर, गौरेला तथा मध्यप्रदेश के पन्ना, कटनी एवं जबलपुर से जुड़े होने की जानकारी मिल रही है। तथा शीघ्र ही आरोपियों की गिरफतारी की जायेगी। आज की कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक- हरविंदर सिंह , सहायक उप निरीक्षक- हेमंतसिंह, प्रधान आरक्षक- नुवास, तिग्गा, आरक्षक- रामलाल सोनवानी, राहुल जगत की उल्लेखनीय भूमिका रही है।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.