देव यादव CNI न्यूज़ बेमेतरा
बेमेतरा 02 जुलाई 2021ः- नगर पालिका परिषद बेमेतरा के वार्ड क्रमांक 05 एवं 11 तथा नगर पंचायत थानखम्हरिया के वार्ड क्रमांक 11 की मतदाता सूची नगर पालिका उप निर्वाचन 2021 हेतु 01 जनवरी 2021 की स्थिति में नगर पालिकाओं की फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली (वोटर लिस्ट) तैयार/पुनरीक्षित किया जाना है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) भोसकर विलास संदीपान ने आज एक आदेश जारी कर नगर पालिका परिषद बेमेतरा के लिए रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बेमेतरा एंव सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्याें के संपादन के लिए तहसीलदार बेमेतरा को नांमांकित किया है। इसी तरह नगर पंचायत थानखम्हरिया के लिए रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व साजा एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तहसीलदार थानखम्हरिया को नियुक्त किया गया है। इन दोनों निकायों के अपीलीय अधिकारी के रूप में अपर कलेक्टर बेमेतरा हेांगे।
देव यादव सी एन आई न्यूज़ बेमेतरा छत्तीसगढ़



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.