Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, July 12, 2021

बिना मास्क कर रहे थे निर्माण 16 लोगों का कटा चालान


 लोकेशन-सुकमा

संवाददाता-संजय सिंह भदौरिया

सुकमा - कोरोना संक्रमण के बढ़ते स्तर को कम करने प्रशासन द्वारा  शहरी क्षेत्र के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भी कोविड-19 नियमों का पालन कराने के लिए कार्य कर रही है। इसके साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही के साथ अर्थदण्ड वसूला जा रहा है।

 कोविड-19 के रोकथाम के लिए जिला प्रशासन हर सम्भव प्रयास कर रही है।


सुकमा नगर पालिका क्षेत्र में साप्ताहिक बाजार दिवस सोमवार को सम्पूर्ण लाॅकडाउन घोषित किया गया है। बावजूद इसके कुछ व्यक्ति अनावश्यक घूमते मिले जिनपर लाॅकडाउन का पालन ना करने के साथ ही कोविड निर्देशों का उल्लंघन करने वाले 41 लोगों पर सख्त कार्यवाही करते हुए 7 हजार 600 का अर्थदण्ड वसूला गया।
 वहीं तहसीलदार सुकमा  प्यारेलाल नाग एवं उनके टीम के द्वारा राजवाड़ा में चल रहे निर्माण कार्य में बिना मास्क के कार्य कर रहे 16 लोगों पर कोविड-19 के निमयों का उल्लंघन करने पर 5 हजार रुपए का चालानी कार्यवाही कर अर्थदण्ड वसूला गया।


विदित हो कि जिला प्रशासन द्वारा जिले में कोरोना संक्रमण के मरीजों की बढ़ते आंकड़े को देखते हुए जिले में आयोजित होने वाले सप्ताहिक बाजार दिवस को सम्पूर्ण लाॅकडाउन घोषित किया गया है। वहीं शेष दिवस को आंशिक छूट के साथ आमजनों को सहूलियत भी दी गई है। 
बावजूद इसके कुछ लोगों द्वारा कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है, जिस पर प्रशासन द्वारा लोगों पर सख्ती दिखाई जा रही है। कोविड नियमों का पालन कर संक्रमण के फैलाव की रोकथाम में प्रशासन का सहयोग करें।



No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad