रायपुर , दिनाँक 15 जुलाई 2021
राजधानी रायपुर ( छत्तीसगढ़ ) की सक्रिय सामाजिक एवं जनहित संस्था अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी ने आज दिनांक 15 जुलाई 2021 को नियमित रूप से जारी निःशुल्क भोजन वितरण कार्य के 196 वें दिन शहर की पिछड़ी बस्ती , मुख्य मार्गों , रायपुर रेलवे स्टेशन परिसर तथा शासकीय जिला अस्पताल परिसर पर भूख से व्याकुल जरूरतमंदों को भरपेट स्वादिष्ट भोजन का वितरण किया ।
आज सम्पन्न हुए इस कार्य में ,संस्थापक मोहम्मद सज्जाद खान के साथ पँडित अनिल शुक्ल , योगेश्वर सिन्हा , अनमोल जैन , जुबैर खान , बिसेन सिंग ठाकुर सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने श्रमदान द्वारा अपना कीमती समय प्रदान दिया ।
*प्रेषक :-*
*पँडित अनिल शुक्ल ,*
*पदाधिकारी.*






















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.