बेमेतरा/संक्षिप्त परिचय
ग्राम सिंघनपुरी, पोस्ट - अंधियारखोर, जिला एवम् तहसील - बेमेतरा ( छत्तीसगढ़) में आजादी से पहले सन 1932 जन्मे कैप्टन डी पी अवस्थी (रिटायर्ड) जो देश की आजादी के तुरंत बाद सन् 1951 में भारतीय सेना की The Gaurds Regiment (Infantry) में भर्ती हुए जो कि भारतीय सेना की एक अग्रिम पंक्ति कि युुद्धक फौजी रेजिमेंट है और फिर उन्होंने सन् 1962, में भारत चीन युद्ध, 1965, भारत पाक युद्ध और 1971 के भारत पाक युद्ध में अग्रिम मोर्चे पर रहकर इन युद्धों में अपने अदम्य शौर्य, साहस, कर्त्तव्यपराणता, राष्ट्रभक्ति और उच्चकोटी की सैन्य परम्परा का परिचय दिया।
1971 के भारत पाक युद्ध के दौरान आमने सामने की लड़ाई के दरमियान उनके दाहिने हाथ में ग्रेनेड फट जाने से उनकी दाहिनी हथेली बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी थी जिसे की बाद में शल्य चिकित्सा एवं ग्राफ्टिंग के द्वारा ठीक किया गया। सन् 1978 में कैप्टन की रैंक से सेवानिवृत्त होकर आज अपने जीवन के 88 वर्ष पूर्ण कर 89 वें वर्ष में प्रवेश कर रहे।
जय हिन्द




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.