रायपुर, 25 जुलाई 2021
अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी के तत्वावधान में आज दिनांक 25 जुलाई 2021 शुक्रवार को रायपुर राजधानी में जरूरतमंद, गरीब मजदूर बेसहारा रायपुर राजधानी के डीकेएस अंबेडकर अस्पताल, जिला अस्पताल में मरीजों के परिजनों को सुपोषण अभियान के माध्यम से मानव जीवन को सुरक्षित रखने के लिए समाज के हर कमजोर व्यक्तियों के लिए निशुल्क पौष्टिक भोजन का वितरण किया।
संस्था के संस्थापक मोहम्मद सज्जाद खान के कुशल नेतृत्व में बीते 1 जनवरी 2021 से निरंतर सदस्यों और पद अधिकारियों के साथ दोनों वक्त भोजन बिना किसी सरकारी अनुदान के सदस्यों की और शुभचिंतकों की सहभागिता से मानवीय संवेदनाओं के मद्देनजर रखते हुए यह पौष्टिक भोजन मुहैया कराया जा रहा है। संस्था ने यह माना है कि रायपुर राजधानी सहित राज्य भर से आने वाले बीमार मरीजों के परिजन दूरदराजो से इलाज के लिए आते हैं। कोरोना महामारी के दौर में उनकी आर्थिक स्थिति खराब होने की वजह से भोजन की व्यवस्था करने के लिए अस्मर्थ रहते हैं, ऐसे स्थिति में संस्था जमीनी हकीकत को पहचानते हुए मानवता को कायम रखने के उद्देश्य से आज 206 दिनों से संस्था उन्हें निःशुल्क भोजन वितरण करते हुए आ रही है।
आजके मानवीय कार्य में संस्थापक, मो. सज्जाद खान के साथ पं. अनिल शुक्ल, ज़ुबैर खान, योगेश्वर सिन्हा, वकील अहमद, अनमोल जैन, वसीम अकरम सहित अन्य लोगों ने सहयोग प्रदान किया।
प्रेषक :
ज़ुबैर खान,
मिडिया प्रभारी























No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.