Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, July 20, 2021

भारत को श्रीलंका ने दिया 276 रनों का लक्ष्य

 



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


कोलंबो (श्रीलंका) -- भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वन-डे सीरीज का दूसरा मुकाबला कोलंबो के आर० प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। श्रीलंका ने अपनी टीम में एक बदलाव किया है जबकि भारतीय टीम उसी प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान में उतरी है। बता दें कि श्रीलंका ने इसुरु उदाना की जगह कसुन रजिथा को टीम में शामिल किया है। श्रीलंका ने दूसरे वन-डे में भारत के सामने जीत के लिये 276 रनों का लक्ष्य रखा है। पहले बल्लेबाजी करते हुये श्रीलंका ने नौ विकेट के नुकसान पर 275 रन बनाये हैं। श्रीलंका की तरफ से सर्वाधिक 65 रन चरित असलंका ने बनाये। पहले वनडे की ही तरह चमिका करुणारत्ने ने इस मैच में भी जबरदस्त पारी खेलते हुये निर्धारित 50 ओवर में श्रीलंका का स्कोर 275/9 तक पहुंचाया। करुणारत्ने 33 गेंद में 44 रन बनाकर नाबाद रहे। अविष्का फर्नांडो (50) और चरिथ असलंका (65) ने शानदार अर्धशतक जड़े। वहीं भारत की तरफ से भुवनेश्वर कुमार और युजवेंद्र चहल ने तीन-तीन विकेट जबकि दीपक चाहर ने दो विकेट लिये। बताते चलें भारतीय टीम ने पहला मैच सात विकेट से आसानी से जीता था। अगर शिखर धवन एंड कंपनी यह मैच अपने नाम कर लेती है तो तीन मैच की सीरीज पर 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर लेगी।


श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन -


अविष्का फर्नांडो , मिनोड भानुका (विकेटकीपर) , भानुका राजपक्षा , धनंजय डी सिल्वा , चरित असलंका , दासुन शनाका (कप्तान) , वनिन्दु हसरंगा ,  चामिका करुणारत्ने , दुष्मंथा चमीरा , कसुन रजिथा , लक्षन संदाकान।


टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन -


 पृथ्वी शॉ , शिखर धवन (कप्तान) , ईशान किशन (विकेटकीपर) , मनीष पांडे , सूर्यकुमार यादव , हार्दिक पांड्या , क्रुणाल पांड्या , भुवनेश्वर कुमार , दीपक चाहर , कुलदीप यादव , युजवेंद्र चहल।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad