Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, July 22, 2021

*मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान 2 लाख से अधिक मलेरिया जाँच*

 लोकेशन-सुकमा

संवाददाता-संजय सिंह भदौरिया




*मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान 2 लाख से अधिक मलेरिया जाँच*




सुकमा- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मलेरियामुक्त छत्तीसगढ़ के सपने को साकार करने के लिए स्वास्थ्य विभाग हर प्रकार की कठिनाइयों को पूरी हिम्मत से पार कर लोगों तक स्वास्थ्य सुविधा पहुँचा रही है।



2 लाख 42 हजार 341  जांच-1 हजार 83 पॉजिटिव


 जिले में अब तक मलेरिया जाँच टीम द्वारा 2 लाख 42 हजार 341 लोगों का जाँच किया जा चुका है। जिसमें लगभग एक हजार 83 व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए हैं। जिन्हें तत्काल दवा उपलब्ध कराई गई।


जाँच दल के सदस्यों द्वारा मलेरिया जांच के इस अभियान को सफल बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।



बरसात के दिनों मे चुनौती का सामना



 बरसात ने जिले में दस्तक दे दी है, ऐसे में जिले के कई क्षेत्रों में नदी नाले का जल स्तर बढ़ जाता है जिससे दल को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। नदी-नाले भरे रास्तों में सफर कर गांवों तक पहुंचना, बारिश के साथ ही घने हो चुके जंगलों के बीच बसे गांवों तक पहुँच कर स्वास्थ्य विभाग की टीम लोगों का मलेरिया जाँच करने में सफल रही है।

इस दौरान मलेरिया जांच दल के द्वारा मच्छर लार्वा को रोकने किटनाशक दवाईयों का छिड़काव भी किया जा रहा है। 




मलेरिया से बचाव हेतु किया जा रहा जागरूक


आमजनों को मच्छर से बचने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है। मच्छर लार्वा को नष्ट करने के लिए आमजनों को घर के आसपास के गड्ढे, टायर एवं नालियांे में एकत्रित गंदे पानी की सफाई कर केरोसिन के या किटनाशक दवाईयों का छिड़काव करने के लिए कहा जा रहा है। ग्रामीणों को मलेरिया से बचने के लिए रात में सोने के समय मच्छरदानी का उपयोग करने की भी सलाह दी जा रही हैं। वहीं ठण्डी लगना, बार-बार बुखार आने या मलेरिया संबंधी लक्षण दिखने पर नजदीक के स्वास्थ्य केन्द्र में मलेरिया जांच कराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।



मलेरिया मुक्त अभियान 31 जुलाई को होगा सम्पन्न


उल्लेखनीय है कि जिले में मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के चतुर्थ चरण का प्रारम्भ 15 जून 2021 से किया गया है जो 31 जुलाई तक चलेगी। 700 सर्वे दल के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के 2 लाख 57 हजार 467 व्यक्तियों का मलेरिया जाँच करने का लक्ष्य निर्धारित है। जिसके विरुद्ध अब तक दो लाख 42 हजार 341 व्यक्तियों की जाँच कर 94 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया गया है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad