Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, July 19, 2021

भरी बारिश से मुंबई में अब तक 30 मौत, रेड अलर्ट जारी...



लोकल और विमान सेवाएं बाधित

मुंबई : मुंबई में रातभर हुई भारी बारिश के कारण विभिन्न घटनाओं में 30 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही आर्थिक राजधानी में मूसलाधार बारिश के कारण जलभराव हुआ और यातायात भी प्रभावित रहा। पश्चिम रेलवे और मध्य रेलवे ने भारी बारिश के चलते मुंबई में उपनगरीय ट्रेन सेवाओं को कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया तथा लंबी दूरी की कई ट्रेनों का या तो मार्ग परिवर्तित कर दिया गया या उनका अन्य स्टेशनों से परिचालन हो रहा है। वहीं हवाई यातायात पर भी इसका असर देखने को मिला है। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि एक पर्वतीय क्षेत्र में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में एक परिसर की दीवार ढहने से उसके नीचे दबकर 19 लोगों की मौत हो गई।
अधिकारी ने बताया कि मुंबई में माहुल इलाके के वाशी नाका में देर रात करीब एक बजे एक पेड़ के गिर जाने से उससे सटे एक मकान की दीवार ढह गई। घटना में सात लोग घायल हो गए, जिन्हें पास के राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि भारी बारिश के कारण मुंबई के विक्रोली उपनगर में देर रात करीब ढाई बजे भूस्खलन के चलते छह कच्चे मकानों के ढह जाने से 10 लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। घायलों को निकटवर्ती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, उपनगर भांडुप में वन विभाग परिसर की दीवार ढह जाने से 16 वर्षीय एक लड़के की मौत हो गई। वहीं कांदिवली ईस्ट में एक की मौत हो गई।
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने भारी बारिश के चलते मुंबई के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग ने बताया कि डॉपलर राडार से प्राप्त चित्रों में दिखाई दे रहा है कि तूफान 18 किलोमीटर (करीब 60,000 फुट) की ऊंचाई पर है। इसबीच, रातभर हुई भारी बारिश के कारण विहार झील में पानी भर गया और रविवार सुबह झील का पानी बाहर बहने लगा। बीएमसी के एक वक्तव्य के मुताबिक विहार झील की भंडारण क्षमता 2,76,980 लाख लीटर है। यह झील मुंबई के जलाशयों में सबसे छोटी है और जल आपूर्ति तंत्र का हिस्सा है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad