जांजगीर चाम्पा।। शिवसेना छत्तीसगढ़ राज्य प्रमुख धनंजय सिंह परिहार एवं प्रदेश पदाधिकारियों के निर्देशानुसार शिवसेना जिलाध्यक्ष ओंकार सिंह गहलौत के नेतृत्व में जिले के शिवसैनिकों ने 14 जुलाई 2021 को आयुष्मान ब्लड बैंक चाम्पा में रक्तदान किया। जिसमें ओंकार सिंह गहलौत जिलाध्यक्ष, चंदन धीवर जिला महासचिव, चन्द्रशेखर बरेठ जिला उपाध्यक्ष, दिलीप साहू जिला उपाध्यक्ष, संतोष बरेठ जिला कार्यकारिणी, अभिनय सिंह ब्लॉक प्रभारी नवागढ़, हीरालाल पात्रे ब्लॉक प्रभारी जैजैपुर, वेदप्रकाश पटेल ब्लॉक प्रभारी मालखरौदा, चैतुराम राज ब्लॉक उपाध्यक्ष नवागढ़, गोपाल यादव जैजैपुर, अशोक पटेल मालखरौदा, मनोज यादव लछनपुर, वासुदेव सूर्यवंशी कसौंदी, आशीष चौहान भादा ने रक्तदान किया। तत्पश्चात स्व.श्री सुनील नागरकर जी प्रदेश महासचिव के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलित कर, पुष्पहार चढाकर श्रध्दा सुमन श्रधांजलि अर्पित किया गया। साथ ही दो मिनट का मौनधारण कर उन्हें उपस्थित सभी शिवसैनिकों ने श्रधांजलि अर्पित किया। शिवसैनिकों के लिए फल व स्वल्पाहार का ब्यवस्था किया गया था।
तत्पश्चात चाम्पा एसडीएम कार्यालय पहुंचकर शिवसैनिकों ने वृक्षारोपण किया। जिलाध्यक्ष ओंकार सिंह गहलौत ने सभी शिवसैनिकों को शिवसेना 37वें स्थापना दिवस की बधाई दी। इस अवसर पर ईश्वर साहू जिलासचिव, दिलेश्वर विश्वकर्मा जिलासचिव, गौरीशंकर पाढी जिला कार्यकारिणी, देवनारायण साहू ब्लॉक प्रभारी अकलतरा, निकेश बरेठ ब्लॉक उपाध्यक्ष बम्हनीडीह, राजकुमार सारथी, मितेश केशरवानी, द्वारिका प्रसाद साहू, दिलीप सूर्यवंशी, पवन मनहर, असलम, उमेश, शेरसिंह, उमेश कुमार, महिलासेना से श्रीमती रूखमणी साहू, श्रीमती लक्ष्मी महंत, नजमा खान, श्रीमती प्रर्मिला केंवट व अन्य शिवसैनिक उपस्थित थे।
जांजगीर चांपा से दुर्गेश यादव की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.