आरोपियों के कब्जे से सट्टा-पट्टी, डॉट पेन, एवं नगदी
रकम कुल 2500 रूपये जप्त किया गया।
छुरिया-ताहिर खान:- पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री डी श्रवण, अति.पुलिस अधीक्षक डोंगरगढ़ जयप्रकाष बढ़ई, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी चन्द्रेष ठाकुर के मार्गदर्षन में जिला राजनांदगांव में चलाये जा रहे जुआ सट्टा के विरूद्ध अभियान के तहत् थाना छुरिया प्रभारी निलेष पाण्डेय के नेतृत्व में टीम बनाकर अपराधों की रोकथाम के लिए छुरिया नगर में दिन गुरुवार को अभियान चलाकर सट्टा-पट्टी लिखते 3 सटोरियों को रंगेहाथ पकड़ा गया। जिसमें आरोपी अफरोज खान निवासी छुरिया के कब्जे से एक नीला रंग का डॉट पेन, सट्टा पट्टी एवं नगद रकम 920 रूपये व दुसरे आरोपी जितेन्द्र कुमार कुंभकार निवासी छुरिया के कब्जे से एक पीला रंग का डॉट पेन, सट्टा पट्टी एवं नगद रकम 820 रूपये एवं तीसरे आरोपी अषोक कुमार निवासी छुरिया के कब्जे से एक नीला-सफेद रंग का डॉट पेन, सट्टा पट्टी एवं नगद रकम 760 रूपये जुमला रकम 2500 रूपये को जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक- 159/2021, 160/2021, 161/2021 धारा- 4 (क) सट्टा एक्ट पंजीबद्ध किया गया। उक्त कार्यवाही में प्र.आर. 799 संतोष नायक, प्र.आर. 581 हामसिंग उर्वषा, आर. 460 फुलेन्द्र सिंह राजपूत, आर. 1683 असवन वर्मा आर0 296 रोहित मंडावी, स0आर0 02 तोरण केरामे का विषेष योगदान रहा।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.