महासमुंद 16 जुलाई 2021/कोरोना संक्रमण काल में अर्थव्यवस्था के विभिन्न भागों पर पड़ने वाले प्रभावों में से एक डिजिटल मार्केटिंग पर कोविड 19 को प्रभावों पर विस्तृत गहन विचार विमर्श की दृष्टिकोण से शासकीय माता कर्मा कन्या महाविद्यालय महासमुन्द में दिनांक 16 जुलाई को राष्ट्रीय वेबीनार का आयोजन किया गया।
इस राष्ट्रीय वेबीनार में छ.ग. के अलावा म.प्र. उ.प्र. कर्नाटक, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, केरल, जम्मू कश्मीर उत्तराखण्ड, झारखण्ड, हरियाणा, गुजराज, पंजाब राज्यों से कुल 431 प्रतिभागी शामिल हुए। कार्यक्रम के प्रारंभ में महाविद्यालय के प्राचार्य एवं वेबीनार के संरक्षक डॉ. रमेश कुमार देवांगन ने समस्त प्रतिभागियों का स्वागत करने के साथ ही इस समसामयिक विषय पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पारंपरिक मार्केटिंग के विपरीत डिजिटल मार्केटिंग पूरी तरह से ऑनलाईन प्रक्रिया होने के कारण कोविड संक्रमण काल में भी अन्य व्यावसायिक विधाओं के तुलना में कम प्रभावित हुआ है।
कार्यक्रम के रिसार्स वक्ता के रूप में विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन (म.प्र.) के प्रोफेसर डॉ. शैलेन्द्र कुमार भारल ने वेबीनार के विषय का गहन विवेचना करते हुए येबीनार विषय के तीन भागों में बाटते हुए डिजिटल मार्केटिंग के फायदे व नुकसान की व्याख्या किए।
दूसरे मुख्य वक्ता डॉ. अतुल कुमार गोयल, प्रोफेसर, बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय झांसी (उ.प्र.) ने कोविड संक्रमण काल में डिजिटल मार्केटिंग में पड़ने वाले प्रभावों को पावर पाइंट प्रेजेन्टेशन के माध्यम से रेखांकित करते हुए डिजिटल मार्केटिंग के विभिन्न पहलुओं की विस्तृत विवेचना किए।
इस वेबीनार के को-आर्डिनेटर डॉ. सरस्वती वर्मा विभागाध्यक्ष हिन्दी ने संचालन करते हुए वेबीनार की उपादेयता पर प्रकाश डाले देश भर के पंजीकृत प्रतिभागियों ने गूगल मीट व यू ट्यूब के माध्यम से कार्यक्रम की महती जानकारियां प्राप्त किए।
कार्यक्रम के वक्ताओं के वक्तव्य को सारांश रूप में व्ही. के. साहू, सहायक प्राध्यापक समाजशास्त्र ने प्रस्तुत किए तथा आभार प्रदर्शन आयोजन समिति के सचिव अजय कुमार श्रीवास ग्रंथपाल ने किया। कार्यक्रम में महाविद्यालयीन स्टॉफ के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. एस. बी. कुमार, डॉ. स्वेतलाना नागल, डॉ. शालिनी वर्मा, पवन साहू, हेमराज दौरा, फलेश्वर दीवान, गजपति पटेल, लेखराज बंजारे, अहिल्या लहरे व विनोद बंजारे ने सम्पूर्ण कार्यक्रम में सार्थक सहयोग प्रदान किया।





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.