Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, July 19, 2021

सिद्धू को मिली पंजाब कांग्रेस की कमान, 4 कार्यकारी अध्यक्ष भी बनाए गए

  


4 कार्यकारी अध्यक्षों की भी नियुक्ति

चंडीगढ़ : पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच नवजोत सिंह सिद्धू को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया है। चार कार्यकारी अध्‍यक्ष भी बनाए गए हैं। कार्यकारी अध्‍यक्ष संगत सिंह गिलजियां, सुखविंदर सिंह डैनी, पवन गोयल और कुलजीत सिंह नागरा होंगे। कांग्रेस हाईकमान ने इसकी घोषणा कर दी है। पवन गोयल प्लानिंग बोर्ड, फरीदकोट के चेयरमैन हैं। वह पुराने कांग्रेसी हैं। डैनी विधायक व दलित नेता हैं। कुलजीत सिंह नागरा अभी सिक्किम, नगालैंड और त्रिपुरा के कांग्रेस प्रभारी हैं। इसके लिए केसी वेणुगोपाल की तरफ से पत्र जारी कर दिया गया है। पत्र में लिखा है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने यह फैसला लिया है।
अध्यक्ष बनने के बाद सिद्धू पटियाला पहुंचे। यहीं उनका घर भी है। पटियाला पहुंचने के बाद सिद्धू ने सबसे पहले यहां के दुखनिवारण साहिब गुरुद्वारा पर मत्था टेका।
अब साफ हो गया है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह पंजाब के मुख्यमंत्री बने रहेंगे और राज्य में कांग्रेस की कमान नवजोत सिंह सिद्दू के हाथ होगी। लेकिन इससे विवाद खत्म होता नहीं दिख रहा है, बल्कि इससे विवाद बढ़ सकता है। दरअसल, तमाम विधायकों ने रविवार को ही सोनिया गांधी को पत्र लिखा था, इसमें नवजोत सिंह सिद्धू को अध्यक्ष पद नहीं सौंपने की गुजारिश की गई थी।


यहां एक बात और अहम है। अबतक कांग्रेस से जब भी कोई मुख्यमंत्री या अध्यक्ष बनाया जाता है तो प्रदेश कार्यकारिणी सोनिया गांधी के नाम पत्र लिखती है। लेकिन ऐसा पहली बार होता दिख रहा है कि प्रदेश कार्यकारिणी मीटिंग बुला रही है, दूसरी तरफ अध्यक्ष का ऐलान हो गया है। पंजाब कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी ने सोमवार को एक मीटिंग बुलाई है, इसमें यह फैसला होना था कि हाइकमान का जो फैसला होगा, वह प्रदेश कांग्रेस को मंजूर होगा। लेकिन इस मीटिंग से पहले ही दिल्ली से फैसला आ गया।
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल की तरफ से जारी पत्र में आगे मौजूदा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ का अबतक के काम के लिए धन्यवाद किया गया है। बताया गया है कि कुलजीत सिंह नागरा जो कि अभी सिक्किम, नागालैंड और त्रिपुरा के AICC इंचार्ज हैं, वह इस पद से मुक्त हो जाएंगे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad