Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, July 19, 2021

राष्ट्रीय कवि संगम श्री राम काव्यपाठ राष्ट्रीय प्रतियोगिता


देव यादव CNI न्यूज़ बेमेतरा

बेमेतरा राष्ट्रीय कवि संगम जिला इकाई बेमेतरा की विशेष बैठक साजा में आयोजित की गई।उक्त बैठक में सर्वप्रथम पंकज राठी को राष्ट्रीय संगम तहसील इकाई साजा के अध्यक्ष के रूप में मनोनीत कर उनका हार्दिक स्वागत किया गया।तत्पश्चात संगम के आगामी आयोजन श्री राम काव्य पाठ प्रतियोगिता के संदर्भ में विस्तृत चर्चा की गई।इस प्रतियोगिता के व्यापक प्रचार प्रसार एवं सफल संचालन हेतु विकासखंड स्तर पर प्रभारी नियुक्त किए गए।पोषण वर्मा बेमेतरा,अनामिका तुरकने साजा,जलेश्वर मानिकपुरी नवागढ़ एवं तारकेश्वर साहू को बेरला का प्रभारी नियुक्त किया गया।

जिला प्रतियोगिता संयोजक बलराम सिंह ठाकुर की नियुक्ति प्रदेश इकाई से की गई है।

संयोजक का व्हाट्सएप नम्बर- 9630245598*पंजीकरण कैसे कराएँ*

जिला संयोजक के व्हाट्सएप पर अपना नाम, आयु, एक पासपोर्ट आकार का नवीन फोटो, घर का पता, मोबाइल और व्हाट्सएप का नम्बर भेजें। आपको व्हाट्सएप पर ही पूरी जानकारी मिल जाएगी और पंजीकरण क्रमांक मिल जाएगा।

प्रतियोगिता के नियम

काव्यपाठ का विषय श्री राम की महिमा, उदारता,शक्ति और शील-सौंदर्य का वर्णन। (ऐसी कोई भी कविता जिसमें श्री राम की महिमा की झलक न हो उसे प्रतियोगिता के योग्य नहीं माना जाएगा।)

 यह विराट प्रतियोगिता तीन स्तरों पर होगी-- जिला स्तर पर, प्रांत स्तर पर, राष्ट्रीय स्तर पर ।समय:  न्यूनतम 2:30 से  अधिकतम 4:00 मिनट,भारत की कोई भी भाषा

छत्तीसगढ़ के लिए हिंदी,छत्तीसगढ़ी ,और हल्बीआयु वर्ग:  एक ही वर्ग होगा। आयु का कोई बंधन नहीं ।

 विषय चयन और भाव सौंदर्य -- 10 अंक

* उच्चारण और लय --10 अंक 

* स्मृति, आत्मविश्वास और प्रभाव -- 10 अंक ।कुल अंक -- 30

11. राष्ट्रीय प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को प्रतियोगिता स्थल तक आने जाने के लिए साधारण श्रेणी की बस यात्रा या रेल यात्रा का न्यूनतम वास्तविक  किराया दिया जाएगा । 

जिला तथा प्रान्तस्तरीय प्रतियोगिता के लिए आवागमन का व्यय प्रतियोगी स्वयं करेगा।

प्रतियोगिता का पंजीकरण निःशुल्क है।

12. यह प्रतियोगिता भारत की सभी भाषाओं और बोलियों के लिए खुली होगी। हिंदी और उस विशेष भाषा के प्रतिभागियों के लिए दोनों भाषाओं के जानकार निर्णायकों द्वारा निर्णय किए जाएँगे । उदाहरण के लिए   छतीसगढ़ में  हिंदी , छत्तीसगढ़ी,  हल्बी  भाषाओं-बोलियों के जानकार निर्णय लेंगे आदि- आदि । 

13. हिंदी के अतिरिक्त अन्य भाषाओं के विजेताओं का निर्णय भी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के आधार पर होगा।

14. किसी भी प्रकार के विवाद या असहमति की स्थिति में आयोजक मंडल का निर्णय सर्वोपरि और मान्य होगा।

15. राष्ट्रीय कवि संगम का कोई पदाधिकारी इस प्रतियोगिता में भाग नहीं ले सकेगा।

जिलास्तरीय पुरस्कार     प्रथम -2100रुपए द्वितीय- 1500रुपए,तृतीय 1100रुपए,दस प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे ।जिलाध्यक्ष सुनीलकुमारझा,वॉट्सएप नंबर9993230654बैठक के पश्चात समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य गण संस्था के वरिष्ठ मार्गदर्शक अनिल मानिकपुरी के आकस्मिक निधन हो जाने पर उनके निवास जाकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की साथ ही शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी सहानुभूति प्रदर्शित की।इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश समन्वय मंत्री कमल शर्मा,संयोजक ईश्वर साहू,सुनील झा,हरीश हर ,बलराम सिंह ठाकुर"बल",पंकज शर्मा,अनामिका मुख्य रूप से उपस्थित थे।


देव यादव सी एन आई न्यूज़ बेमेतरा छत्तीसगढ़ मो 9098647395

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad