Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, July 24, 2021

डेरा सच्चा सौदा ने 50 हजार जरूरतमंदों को किया राशन का वितरण

 डेरा सच्चा सौदा ने 50 हजार जरूरतमंदों को किया राशन का वितरण



- गुरू पूर्णिमा के पावन पर्व पर मेरठ क्षेत्र में 325 और पूरे उत्तर प्रदेश में 3500 जरूरतमंदो किया गया राशन का वितरण


- डेरा विश्वभर में निर्धन बेटियों की शादी, खून दान करना, जरूरतमंदो के घर बनवाने आदि में निभाता है महत्वपूर्ण भूमिका


मेरठ, उत्तर प्रदेश। 


लोगों की सेवा के लिये समर्पित डेरा सच्चा सौदा आश्रम के सेवादार अपने लोकहित के कार्यों से देश-विदेश में अपनी एक अलग पहचान बनाये हुए है।


विश्वभर में निर्धन बेटियों की शादी, खून दान करना, वृक्षारोपण करना, जरूरतमंदों के घर बनवाना, जरूरतमंदों के खाने की व्यवस्था करना जैसे सैकड़ों समाजसेवी कार्य डेरे के पूजनीय गुरू डॉ संत गुरमीत राम रहीम सिंह इंसान की पावन प्रेरणा के अनुसार देश-विदेश में किये जा रहे है।

गुरू पूर्णिमा के पावन पर्व पर डेरा सच्चा सौदा आश्रम के सेवादारों द्वारा विश्वभर में 50 हजार से भी अधिक जरूरतमंदो को राशन का वितरण किया गया। सतीश पठान पुरिया जो कि उत्तर प्रदेश में डेरे का कार्य देख रहे 45 मैंबरों में से एक है और मेरठ क्षेत्र उत्तर प्रदेश का कार्य देखते है ने बताया कि आज गरू पूर्णिमा के अवसर पर उत्तर प्रदेश की साध-संगत द्वारा 3500 जरूरतमंदों को और मेरठ क्षेत्र में 325 जरूरतमंदों को राशन का वितरण किया गया। फाजलपुर मेरठ कैंट की साध-संगत ने गुरू पूर्णिमा के अवसर पर व्रत रखा। रोहटा रोड़ पर स्थित लखवाया में नाम चर्चा का आयोजन किया गया और यहां पर 7 जरूरतमंद परिवारों को 1 माह का राशन वितरित किया गया। नाम चर्चा का संचालन ब्लाक भंगी दास रकम सिंह इंसान द्वारा किया गया। डेरे के सेवादारों ने कोविड-19 के सभी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए लोगों को भी कोविड-19 के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर कविराज राजेन्द्र, सोनू, सनी, अखिल, वीरपाल, मास्टर देशराज, विपिन, राकेश आदि ने गुरू महिमा का गुणगान कर उपस्थित साध-संगत को भावविभोर कर दिया।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad