Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, July 15, 2021

जिले में पोषण आहार पहुँच रहा द्वार द्वार अब तक 67904 छात्र व छात्राओं को सूखा राशन देकर किया गया लाभान्वित

 

सूरजपुर -15 जुलाई 2021,  कोविड काल में शालाओं के बन्द रहने के कारण पका मध्यान्ह भोजन बच्चों को प्रदाय किया जाना संभव नहीं था। ऐसी स्थिति में शाला में अध्ययनरत बच्चों के गुणवत्तापूर्ण आहार पूर्ति बाधा उत्पन्न हुई। उस बाधा को दूर करने हेतु राज्य शासन ने सूखा राशन वितरण को आधार बनाकर प्रत्येक बच्चे तक मध्यान्ह भोजन अन्तर्गत सूखा राशन प्रदान करने का निर्णय लिया। जिसके अन्तर्गत शाला में दर्ज प्रत्येक छात्र को शासन द्वारा शालावार निर्धारित मात्रा में दाल, सोयाबीन बड़ी, तेल, आचार और नमक प्रदाय किया जाता है। 


वर्तमान समय में शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षकों के माध्यम से घर पहुँच परिवारों को लक्ष्य अनुरूप परिवारों को सुखा राशन वितरण किया जा रहा है, जो इस महामारी काल में अनेक परिवारों के लिए बहुत बड़ा सहारा बना है। बच्चों को गुणवत्तायुक्त सूखा राशन प्राप्त हो, इसके लिए कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह ने कड़े निर्देश दिये हैं और समय सीमा में वितरण की सुनिश्चितता पर जोर दिया है। इस संबंध में बुधवार 14 जुलाई को जिला शिक्षा अधिकारी श्री विनोद कुमार राय से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में 1408 प्राथमिक स्तर के 60870 और पूर्व माध्यमिक स्तर के 35046 कुल 95916 लाभान्वित किये जाने हेतु छात्र है, जिनके लिए माह मार्च और अप्रैल 2021 के कुल 40 दिवस के सूखा राशन वितरण की नियत तिथि तक वितरण का लक्ष्य संबंधित स्व सहायता समूह व शाला प्रबंधन समिति को दिया गया था। जिसमें 478 प्राथमिक शालाओं के 20236 एवं 248 पूर्व माध्यमिक शाला के 13716 कुल 726 शालाओं के 33952 छात्रों को सूखा राशन वितरण निर्धारित तिथि तक पूर्ण किया जा चुका है। 
कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह के निर्देश एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्री विनोद कुमार राय के मार्गदर्शन पर सम्पूर्ण जिले अन्तर्गत समस्त शालाओं में सूखा राशन वितरण हेतु समस्त विकासखण्ड के शिक्षा अधिकारी सक्रिय हैं।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad