*दमोह।* आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने 73 वें स्थापना दिवस राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के रूप में मनाया।
जिला सयोंजक शिवेंद्र तिवारी ने बताया कि विद्यार्थी परिषद के 73 वें स्थापना दिवस एवं राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के उपलक्ष्य पर साप्ताहिक कार्यक्रम किए जाएगा जिसमें विवेकानंद चौराहे पर युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर तिलक बंदन एवं माल्यार्पण व वृक्षारोपण किया किया गया।
वही जिला एसएफ़डी सयोंजक नीलेश राठौर ने कहा कि विवेकानंद के आदर्शों पर चलकर युवाओं में राष्ट्रवादी, सांस्कृतिक व सामाजिक चेतना जागृत कर उनमें देश व समाज सेवा जैसे गुणों को पल्लवित करने में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का अहम योगदान है। भारत को पुनः विश्वगुरु बनाने की दिशा में निरंतर अग्रसर परिषद के समस्त कार्यकर्ताओं एवं विद्यार्थियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित जिला संघठन मंत्री प्रभात तिवारी, प्रान्त कार्यकारणी सदस्य राहुल कुमार, जिला एसएफएस प्रमुख रत्नेश रजक, नगर अध्यक्ष कुलदीप जैन, नितेश ठाकुर, दिलीप सुमन, देवेंद्र पटैल, दीपेश राठौर, राजा दुवे, पारस तिवारी, अंकित ठाकुर, सतीश राठौर, आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।
*सी एन आई न्यूज मध्यप्रदेश जिला दमोह से आशुतोष गौतम की रिपोर्ट*





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.