अमित जोगी ने गठन की समिति
छत्तीसगढ़ में जमीनी स्तर पर हुए भ्रष्टाचार पर जोगी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे प्रदेशाध्यक्ष अमित जोगी को देंगे रिपोर्ट
नवागढ़/बेमेतरा
छत्तीसगढ़ के इतिहास की भ्रष्टाचार पर सबसे विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के लिए जनता कांग्रेस जे छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष अमित जोगी ने 18 उप समितियो का गठन किया गया है, जो 11 जुलाई 2021 को दोपहर 11 बजे वर्चुअल मीटिंग के माध्यम जानकारी देंगे।
इस समिति में बेमेतरा जनता कांग्रेस जे के जिलाध्यक्ष आशीष जैन अतुल सिंह, अजय पाल,जसपाल छाबड़ा, कृष्णा डेहरिया, नीरज परोहा, को शामिल किया गया है।
रिपोर्ट तैयार करने के आवश्यक बिंदु इस प्रकार से है:---
1 अपने अपने कार्य क्षेत्र में किए जा रहे भस्टाचार की कार्यप्रणाली का रिपोर्ट की कंडिका 1 में संछेप में ब्योरा प्रस्तुत करेंगे।
2 भरस्टाचार के पुख्ता प्रमाण RTI अथवा विश्वस्त सूत्रों के माध्यम से दस्तावेजी प्रमाण एकत्रित करेंगे, जिन्हें सम्मलित कर कंडिका 2 में प्रस्तुत करेंगे अगर RTI प्रणाली में जवाब नही मिलता, तो इसका भी ब्योरा कंडिका 2 में अप्राप्त निरूपित करके देंगे तथा अप्राप्ति के कारण का उल्लेख करेंगे।
3 शासन को भरस्टाचार से रुपये में कुल कितना लाभ एवम जनता को कितना नुकसान हो रहा है कि जानकारी कंडिका 3 में प्रस्तुत करेंगे ।
4 भरस्टाचार में भागीदारी नेता ,अधिकारी एवं ठेकेदार, व्यपारी का नाम, पता,एवं भरस्टाचार से प्राप्त अवैध लाभ की कमाई का ब्यौरा रिपोर्ट की कंडिका 4 में देंगे।
5 उनके विरुद्ध कार्यवाही सजा की सिफारिश कंडिका 5 में करेंगें।
6 उपरोक्त भरस्टाचार को रोकने के ठोस उपाय अपनी रिपोर्ट की कंडिका 6 में देंगे।
7 jccj के द्वारा उपरोक्त समस्या का वैधानिक स्थायी समाधान जो कि पार्टी के घोषणा पत्र का हिस्सा बनेगा की रिपोर्ट कंडिका 7 में देंगे ।
8 रिपोर्ट अनिवार्य रूप से 1 अगस्त तक माननीय प्रदेश अध्यक्ष को सौंपा जाएगा।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.