अंतर्राज्यीय बार्डर लिलेसर नदी घाट से 88 कि.गा. अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त |
सड़क मार्ग व रेल मार्ग पर लगातार हो रही कार्यवाही के कारण तस्कर नदी मार्ग कर हे थे प्रयोग |
महासमुंद 10 जुलाई 2021/पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल द्वारा कार्यभार संभालने के साथी ही जिलें के समस्त थाना / चौकी प्रभारियों को संदिग्ध गतिविधियों, अवैध गतिविधियों, अवैध शराब बिकी, अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्करी की रोकथाम हेतु कार्यवाही करने बाबत् निर्देशित किया गया था। जिसके तहत थाना / चौकी प्रभारी एवं सायबस सेल की टीम लगातार संदिग्ध गतिविधियों पर निगाह रही जा रही है साथ ही जिले के सरहदी क्षेत्र एवं प्रांत ओड़िसा से परिवहन होने वाली अवैध गांजा तस्करी रोकथाम हेतु अभियान चलाया जा रहा है। जिसके चलते आज दिनांक 09.07.21 को मुखबीर से सूचना मिली की रात्रि में जोंक नदी के रास्ते अवैध गांजा का परिवहन होने वाला है। सूचना पर सायबर सेल एवं चौकी बुंदेली की पुलिस टीम संदिग्धों को नदी के पास जोकि नदी कास करने दिया और उनके द्वारा गांजा को डम्प कर रखने वाले स्थान को चिन्हांकित कर घेराबंदी किया गया। संदिग्ध व्यक्ति देवलाल बरिहा द्वारा पुलिस पार्टी को देखकर बोरी नदी किनारे गढ़ढ़ा में फेंककर भागने लगा भागते समय उसका मोबाईल वही गिर गया तथा आरोपी रात्रि में अंधेरा का फायदा उठाते नदी पर कुद गया। पुलिस टीम भी उसे पकड़े हेतु नदी पर छलांग लगाई किन्तु अंधेरा होने से कुछ दिखाई नही दे रहा था और मौके का फायदा उठाते आरोपी देवलाल बरिहा फरार हो गया।
घटनास्थल से 88 कि०ग्रा० अवैध मादक पदार्थ गांजा एवं आरोपी जिसपर से उसकी पहचान देवलाल बरिहा निवासी लिलेसर चौकी बुंदेली की गई व उसका मोबाईल फोन व कपड़े बरामद किया गया। जिसके आधार पर आरोपी की पता तलाश किया जा रहा है। पुलिस टीम 88 कि०ग्रा० अवैध गांजा कीमती 17,60,000 जप्त कर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना तेन्दूकोना में अपराध धारा 20बी एन०डी०पी०एस० के तहत कार्यवाही की जा रही है। यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के मार्गदर्शन में अतिo पुलिस अधीक्षक मेघा टेम्बुलकर साहू एवं अनु०अधिकारी (पु) बागबाहरा लितेश सिंह के निर्देशन में सायबर सेल प्रभारी संजय सिंह राजपुत चौकी बुंदेली प्रभारी मनोरथ जोशी, प्र0आर0 प्रकाश नंद, श्रवण कुमार दास, मिनेश सिंह ध्रुव, आर० चम्पलेश सिंह ठाकुर, पियुष शर्मा, शैलेस ठाकुर, देव कोसरिया, अजय जांगड़े, रवि यादव द्वारा की गई।
फरार आरोपी:
01. देवलाल बरिहा पिता जेहरू बरिहा उम्र 35 वर्ष ग्राम लिलेसर चौकी बुंदेली थाना तेन्दूकोना ।
जप्त सामाग्री: -
01. 88 कि0ग्रा0 अवैध गांजा कीमती 17,60,000 ।
02. मोबाईल फोन कीमती 5000 ।
03. कपड़ा।
जुमला मशरूका 17,65,000 रूपयें।
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.