बिलासपुर के ATM में तोड़फोड़ कर चोरी का प्रयास।
तिफरा के हाई टेक बस स्टैंड गेट के सामने एसबीआइ का एटीएम है। शुक्रवार की देर रात करीब दो से 2.30 बजे के बीच एटीएम बूथ में युवक घुस गया था। इस दौरान वह एटीएम के शटर एसैम्बली में तोड़फोड़ कर रकम चोरी करने का प्रयास किया। लेकिन, उसे सफलता नहीं मिली। इस घटना की जानकारी कंपनी के मुख्यालय से सीनियर एक्जीक्यूटिव आफिसर को दी गई। तब उन्होंने सीसीटीवी कैमरे का फुटेज देखा।
इसमें एक युवक एटीएम बूथ में घुसकर मशीन से छेड़छाड़ करते नजर आ रहा है। उन्होंने इस घटना की सूचना सिरगिट्टी पुलिस को दी। पुलिस ने उनसे सीसीटीवी फुटेज मांगा है। ताकि आरोपित की पहचान की जा सके। उनकी रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 379, 511 के तहत अपराध दर्ज कर लिया हैइससे पहले सिविल लाइन क्षेत्र के इंदु उान चौक स्थित एसबीआइ के एटीएम में भी तोड़फोड़ कर चोरी का प्रयास किया गया था। इस मामले में भी पुलिस अपराध दर्ज कर कैमरे में कैद आरोपित की पतासाजी कर रही है। लेकिन, अब तक पुलिस को कोई सफलता नहीं मिल पाई है। पुलिस को शक है कि एटीएम में चोरी करने के लिए कोई गिरोह सक्रिय है, जो लगातार इस तरह की घटनाआंे को अंजाम दे रहे हैं।
बिलासपुर से सुधीर तिवारी


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.