छ.ग.राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत भूमिहीन कृषि मजदूरों के परिवारों को प्रतिवर्ष ₹6000 की आर्थिक मदद देने की घोषणा को दल्लीराजहरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं कांग्रेसजनो ने स्वागत एवं आभार व्यक्त किया
दल्लीराजहरा - छत्तीसगढ़ राज्य के सम्मानीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार की महत्वाकांक्षी योजना राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना की घोषणा का ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर एवं कांग्रेस जनों ने स्वागत किया है प्रदेश की भूपेश सरकार ने ऐलान किया है की ग्रामीण अंचल के भूमिहीन कृषि मजदूरों के परिवारों को प्रतिवर्ष ₹6000 की आर्थिक मदद देगी राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत यह राशि सीधे मजदूरों के बैंक खातों में भेजी जाएगी सरकार की इस योजना से लगभग 10 लाख से ज्यादा मजदूरों को फायदा मिलेगा इसके पूर्व भी प्रदेश सरकार द्वारा बिजली बिल हाफ , किसानों का कर्जा माफ ,15000 शिक्षक भर्ती, राजीव गांधी किसान न्याय योजना ,गोधन न्याय योजना, आदि योजनाओं से प्रदेश के किसानों एवं अन्य परिवारो को फायदा पहुंचाया जा चूका है ।और इन योजनाओं से लाखों परिवारों की आर्थिक स्थिति में सुधार आया है । हम कांग्रेस जन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय कल्याणकारी योजना का स्वागत करते हैं एवं आभार व्यक्त करते हैं
सी एन आई न्यूज़ के लिए दल्ली राजहरा से प्रदीप सहारे की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.