Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, July 31, 2021

मोबाईल दुकान में एक हप्ते पूर्व हुई चोरी का खुलासा 04 मुख्य आरोपी सहित चोरी का माल खरीदने वाले 03 अन्य (कुल 07) आरोपी गिरफतार, 02 लाख रूपये से अधिक का माल बरामद

 मोबाईल दुकान में एक हप्ते पूर्व हुई चोरी का खुलासा 04 मुख्य आरोपी सहित चोरी का माल खरीदने वाले 03 अन्य (कुल 07) आरोपी गिरफतार, 02 लाख रूपये

से अधिक का माल बरामद




रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट


रतनपुर पुलिस ने मोबाईल दुकान में एक हफ्ते पहले हुई चोरी के मामले में 4 आरोपी और चोरी का माल खरीदने वाले 3 ख़रीददार समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, और उनके पास से 2 लाख रूपये से अधिक का माल बरामद की है, साथ ही घटना में प्रयुक्त कटर मशीन व 2 बाइक ज़ब्त कर कार्रवाई कर रही है। 


 रतनपुर क्षेत्र के मोबाइल दुकान में बीते 24 जुलाई की रात को ग्राम भरारी के सुनील सूर्यवंशी के मोबाइल शॉप के शटर को मशीन से काटकर और ताला तोड़कर अंदर घुसे चोर नए पुराने मोबाइल के अलावा चार्जर , स्पीकर , यूएसबी हेडफोन , चश्मा , घड़ी , बेल्ट और कई सामान चोरी कर ले गए। इस मामले में पुलिस चोरों की तलाश कर रही थी । जांच के दौरान भरारी के एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में दो मोटरसाइकिल में 4 लोग आते जाते हुए संदिग्ध रूप से नजर आए थे , जिनकी तलाश की गई और फिर मामले में संदिग्ध अजीत कुमार हाथ लगा , जिससे पूछताछ में इस पूरे मामले का खुलासा हुआ । पता चला कि अजित सूर्यवंशी के साथ मिलकर ईश्वर सूर्यवंशी , निश्चल सूर्यवंशी और शक्ति सूर्यवंशी ने लोहे के कटर से शटर काटकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था । इन लोगों ने चोरी का सामान अपने दोस्तों अमर सूर्यवंशी , मनोज सांडे और राजकुमार सूर्यवंशी को बेच दिया था।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad