रतनपुर पुलिस को बड़ी सफलता
डीजल चोरी के आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर। कई दिनों से सक्रिय डीजल चोरो ने रतनपुर पुलिस की चिंता बढ़ा दी थी, आलम यह था कि चोरियों के बढ़ते मामले ने रतनपुर पुलिस के सामने बहुत बड़ी चुनौती खड़ी कर दी थी।
पिछले कुछ दिनों से रतनपुर पेंड्रा मार्ग में चलने वाले वाहनों से डीजल चोरी होने की लगातार शिकायतें रतनपुर पुलिस को मिल रही थी जिस पर मुखबिर लगाया गया जिनसे 31 जुलाई को सूचना मिली की खंडोबा मंदिर रतनपुर बायपास के पास टपरी चलाने वाला देवकुमार टण्डन अपने टपरी में चोरी का डीजल रखा हुआ है सूचना पर थाना प्रभारी हरविंदर सिंह के निर्देशन में स.उ.नी. हेमंत सिंह व आरक्षक रामलाल सोनवानी ने टपरी पर रेड किया जंहा से 120 लीटर डीजल जिसकी कीमत 11760/- जप्त किया गया। आरोपी को पकड़कर रतनपुर थाने लाया गया जंहा उस पर इस्तगासा क्रमांक 05/21 धारा 41(1-4) जा. फौ. /379 के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय पेश किया गया।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.