डोंगरगांव विधानसभा. कुपोषण को दूर करने जिला पंचायत सदस्य एवं उपाध्यक्ष ने दिखाई भागीदारी
ग्राम पंचायत डुंडेरा में
माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी नेतृत्व में छग से कुपोषण को ख़त्म करने के मिशन के तहत चलाये जा रहे महिला एवं बाल विकास विभाग के वजन-त्यौहार(0 से 5 वर्ष) की शुरुआत आज से प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्रों में हो गयी है।
बच्चों में पोषण का पता लगाने के साथ-साथ 11 से 18 वर्ष की किशोरी बालिकाओं का भी हीमोग्लोबिन टेस्ट एवं बीएमआई का पता लगाया जा रहा है। इससे एनीमिया दूर करने के लिए मदद मिलेगी।
आज ग्राम पंचायत , डुडेरा के आँगनबाड़ी भवन में 5 वर्ष तक के बच्चों का वजन तिहार उत्सव मनाया गया जिसमें जिला पंचायत सदस्य, प्रभा साहू, जनपद उपाध्यक्ष नरेंद्र वर्मा जी जिला महिला बाल विकास राजनांदगांव के अधिकारी गण किशोरी बालिका समन्वयक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता निर्मला साहू ललिता पटेल प्रिया हठीले जानी साहू एमएम नानू साहू सरपंच गुलाबा बाई पटेल,
आंगनबाड़ी सहायिका की उपस्थिति रही साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र में विभिन्न प्रकार के पकवान छत्तीसगढ़ी व्यंजन ठेठरी खुरमी गुलगुला भजिया सूजी की हलवा पुड़ी अंकुरित बीज मूंगफली चना मसूर तथा हमारी छत्तीसगढ़ में मिलने वाले सभी प्रकार की पोषण युक्त भाजी का प्रदर्शन स्टाल लगाया गया था जिसका जिला पंचायत सदस्य एवं जनपद उपाध्यक्ष द्वारा बहुत ही प्रशंसा की गई तथा इन सभी चीजों के उपयोग से बच्चों को सुपोषित किया जा सकता है इसकी जानकारी जिला पंचायत सदस्य उपस्थित सदस्यों के बीच दिया गया।
सी एन आई न्यूज़ डोंगरगांव से संतोष सहारे की रिपोर्ट





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.